NID DAT 2023: एनआईडी डीएटी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NID DAT 2023 : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) ने एनआईडी डिजाइन एडमिशन टेस्ट (NID DAT) के लिए प्री परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NID DAT Result 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) ने बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des.) प्रोग्राम के लिए आयोजित डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (DAT) प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu से चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID) निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आठ जनवरी, 2023 को डिजाइन एप्टीट्यूड प्रीलिम्स परीक्षा 2023-24, रविवार, आठ जनवरी, 2023 को आयोजित किया गया था। संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट, admission.nid.edu पर एनआईडी डीएटी का प्रवेश-पत्र दो जनवरी को जारी किया था।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाएं।
- होमपेज पर, “B.Des DAT Prelims 2023 Result” पर क्लिक करें।
- अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
एनआईडी डीएटी मेन्स एग्जाम 20 मार्च से 19 अप्रैल तक आयोजित किया जाना है। एनआईडी डीएटी, एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो स्नातक और स्नातकोत्तर डिजाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है।
NID DAT Mains 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण
एनआईडी डीएटी मेन्स 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सबसे पहले एनआईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड लिंक पर जाना होगा। एनआईडी डीएटी 2023 मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने और एक्सेस करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल ई-मेल आईडी और जन्म तिथि हैं।
कमेंट
कमेंट X