फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NHM MP CHO Recruitment 2022 for 966 posts know how to apply here sarkari naukri

NHM MP CHO Recruitment 2022: मध्यप्रदेश एनएचएम में सैकड़ों पदों पर भर्तियां, यहां जानें कैसे करना है आवेदन

Tue, 01 Mar 2022 10:01 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 01 Mar 2022 10:01 PM IST
सार

NHM MP CHO Recruitment 2022: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च, 2022 को निर्धारित है।

विज्ञापन
NHM MP CHO Recruitment 2022 for 966 posts know how to apply here sarkari naukri
NHM MP CHO Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

NHM MP CHO Recruitment 2022: अगर आप स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के रिक्त पदों पर बंपर भर्ती निकाली है और इसके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाकर इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। यह भर्ती लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश सरकार के अंतर्गत की जा रही है। 
विज्ञापन


NHM MP CHO Recruitment 2022: 966 पदों होगी भर्ती 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के कुल 966 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। इनमें से 480 पद सामुदायिक स्वास्थ्य (CCH) और 486 पद  सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा के पदों के लिए है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। 
विज्ञापन


NHM MP CHO Recruitment 2022: 15 मार्च तक कर लें आवेदन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च, 2022 को निर्धारित है। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिए जाएंगे। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


NHM MP CHO Recruitment 2022: कैसे करेंगे आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के आवेदन कर सकते हैं। 
  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे अपरेंटिस भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां नए पेज पर मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करके अपना पंजीयन करें।
  4. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  5. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  6. आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed