NEST 2024: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट की उत्तर कुंजी हुई जारी; नतीजे इस दिन तक होंगे घोषित
NEST 2024: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम अस्थायी रूप से 10 जुलाई तक घोषित होने वाला है। उम्मीदवार सात जुलाई, सुबह 11 बजे तक संबंधित NEST अधिकारियों को ईमेल पर भेजकर उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEST 2024: राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (एनआईएसईआर), भुवनेश्वर ने आज राष्ट्रीय प्रवेश स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) की अंतरिम उत्तर कुंजी आज, 6 जुलाई को जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट Nestexam.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
NEST 2024 कंप्यूटर-आधारित परीक्षा 30 जून को दो सत्रों में - सुबह नौ बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम छह बजे तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को कंप्यूटर आधारित मोड में ऑनलाइन आयोजित किया गया था। NEST 2024 परीक्षा की अवधि तीन घंटे और 30 मिनट थी। परिणाम अस्थायी रूप से 10 जुलाई तक घोषित होने वाला है।
उम्मीदवार 7 जुलाई, सुबह 11 बजे तक संबंधित NEST अधिकारियों को ईमेल, जीवविज्ञान के लिए nest24.biology@niser.ac.in, रसायन विज्ञान के लिए nest24.chemistry@niser.ac.in, गणित के लिए nest24.mathematics@niser.ac.in, और भौतिकी के लिए nest24.physics@niser.ac.in पर भेजकर उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं।
NEST 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ अपनी चुनौती ईमेल करते समय, उम्मीदवारों को सटीक पहचान के लिए अपना NEST रोल नंबर और प्रश्न आईडी शामिल करना होगा। उम्मीदवारों को NEST उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्ति उठाते समय सहायक दस्तावेज और उचित स्पष्टीकरण संलग्न करना आवश्यक है।
NEST 2024: कैसे करें अंको की गणना
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक मिलेंगे।
- गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
NEST 2024: कैसे करें डाउनलोड
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर जाएं।
- होम पेज पर उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- चयनित विषय की उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X