फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Nepalese Royal Massacre: today on 1 june Prince Dipendra Shah Shot all 9 members of royal family including Rani aishwarya and raja birendra

इतिहास के पन्नों से: आज ही के दिन प्रिंस ने राजपरिवार के 9 सदस्यों को मारी थी गोली, क्या थी वजह, जानिए यहां

Tue, 01 Jun 2021 09:57 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 01 Jun 2021 09:57 AM IST
सार

नेपाल के राजपरिवार के क्राउन प्रिंस दीपेंद्र शाह को नेपाली नेता शमशेर जंग बहादुर राणा की बेटी देवयानी से शादी करनी थी। किंतु राजपरिवार इस रिश्ते के खिलाफ हो गया था।

विज्ञापन
Nepalese Royal Massacre: today on 1 june Prince Dipendra Shah Shot all 9 members of royal family including Rani aishwarya and raja birendra
राजपरिवार हत्याकांड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेपाल के राजपरिवार के क्राउन प्रिंस दीपेंद्र शाह इंग्लैंड के एटन महाविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात नेपाली नेता शमशेर जंग बहादुर राणा की बेटी देवयानी से हुई। दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ने लगी और बात शादी तक आ पहुंची। बताया जाता है कि रानी ऐश्वर्या इस रिश्ते से खुश नहीं थी। उनका मानना था कि राजपरिवार के प्रिंस की शादी किसी शाह परिवार की रानी से हो।

विज्ञापन

एक तरफ राजपरिवार से बढ़ती दूरियां और दूसरी तरफ देवयानी
जब दीपेंद्र ने देवयानी से ही शादी करने की इच्छा जताई तब महारानी क्रोधित हो गई। उन्होंने इस रिश्ते से साफ इंकार कर दिया। नतीजतन राजपरिवार के सदस्यों और प्रिंस के बीच दूरी बढ़ने लगी। साथ ही राजपरिवार से जुड़ें महत्वपूर्ण और अहम फैसलों में भी प्रिंस की भागीदारी कम होने लगी।। 
विज्ञापन

राजपरिवार के मेहमानों के साथ बदसलूकी 
1 जून 2001 की बात है। नेपाल के राजपरिवार ने एक भोज का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में राजा बीरेंद्र, रानी ऐश्वर्या और शाही परिवार के 7 अन्य सदस्यों के साथ कुछ चुनिंदा मेहमान भी मौजूद थे। आयोजन के दौरान नशे में धुत क्राउन प्रिंस दीपेंद्र शाह अपने कमरे से बाहर आए और अतिथियों से साथ बदसलूकी करने लगे। परिवार के सदस्यों ने बड़ी मूशकिल से उन्हें वापस कमरे के अंदर भेजा और आए मेहमानों से इस व्यवहार के लिए माफी मांगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एक के बाद एक 9 सदस्यों को मौत के घाट उतारा
इतने में प्रिंस वापस कमरे से बाहर आए। लेकिन इस बार उनके हाथों में तीन-तीन बंदूकें थी। इससे पहले की कोई उन्हें संभालता, समझाता या रोकता उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। पहले पिता राजा बीरेंद्र, फिर माता रानी ऐश्वर्या और फिर परिवार के सभी सदस्यों की हत्या कर दी। पूरे हत्याकांड के बाद प्रिंस ने खुद को भी गोली मार ली थी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed