{"_id":"5f5603b71b08151dc54a470e","slug":"nep-2020-know-what-education-minister-ramesh-pokhriyal-nishank-said-about-the-new-national-education-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEP 2020: शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEP 2020: शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर कही ये बात
Mon, 07 Sep 2020 03:40 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 07 Sep 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Ramesh pokhariyal nishank
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से हम आत्मनिर्भर भारत प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति अनुसंधान और नवाचार को भी बढ़ावा देगी। यह वैज्ञानिक सोच पर आधारित है और इसमें भारतीय जीवन मूल्य भी समाहित हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति लागू होने से भारत दुनिया में ज्ञान की एक 'महाशक्ति' के रूप में उभरेगा और शिक्षा के क्षेत्र में एक वैश्विक ब्रांड बनेगा ।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने सोमवार को नई शिक्षा नीति पर राज्यपालों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही । उन्होंने कहा कि देश में पहली शिक्षा नीति 1968 में बनी थी। इसके बाद दूसरी शिक्षा नीति 1986 में आई थी और अब करीब 34 साल बाद नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आई है। जिससे शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन होगा और यह शिक्षा नीति भारत को ज्ञान की महाशक्ति बनाएगी तथा पूरी दुनिया में भारत शिक्षा के क्षेत्र में एक ब्रांड के रूप में उभरेगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-बंगलूरू विश्वविद्यालय: यूजी-पीजी अंतिम वर्ष की परीक्षाओं की डेटशीट जारी
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति डिजिटल और दूरवर्ती होगी। हम उच्च शिक्षा में 50 फीसदी दाखिले का लक्ष्य पार करेंगे और 3.50 करोड़ छात्रों को उच्च शिक्षा का अवसर देंगे। शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा कि भारत के चुनिंदा विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों के भी विदेशों में कैंपस खुलेंगे और दुनिया के 100 चुने हुए शैक्षणिक संस्थानों को भी भारत में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए भारत स्वच्छ भारत मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को भी हासिल करेगा।
इसे भी पढ़ें-इस दिन होगी जेईई एडवांस की परीक्षा, जानिए कब आएगा रिजल्ट?
शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में किसी भी प्रदेश पर कोई भाषा थोपी नहीं गई है। बल्कि इसमें लचीलापन और स्थायित्व है। शिक्षा मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह बात कही है। इस सम्मेलन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संबोधित किया।
कमेंट
कमेंट X