{"_id":"5f55bf4a566b6972152adc5a","slug":"jee-advanced-exam-will-be-done-on-this-day-know-when-the-result-will-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन होगी जेईई एडवांस की परीक्षा, जानिए कब आएगा रिजल्ट?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इस दिन होगी जेईई एडवांस की परीक्षा, जानिए कब आएगा रिजल्ट?
Mon, 07 Sep 2020 10:34 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेईई एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 23 सितंबर को होनी थी, लेकिन इसे स्थगित करके 27 सितंबर कर दिया गया है। दरअसल, जेईई मेन परीक्षा में हुए विलंब की वजह से जेईई एडवांस परीक्षा के आयोजन को एक हफ्ते आगे बढ़ाया गया है। गौरतलब है कि जेईई एडवांस की परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली द्वारा शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित कराई जाती है।
विज्ञापन
11 सितंबर को आएंगे जेईई मेन परीक्षा के नतीजे
जेईई मेन परीक्षा आयोजित हो चुकी है। एक सितंबर से लेकर छह सितंबर के बीच जेईई मेन परीक्षा का आयोजन किया गया था। अब 11 सितंबर 2020 को जेईई मेन परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस साल 75 से 80 फीसदी छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा दी है।
विज्ञापन
जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन सुबह और दोपहर को तीन-तीन घंटों की दो पालियों में होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 14.30 बजे से शुरु होंगी। जेईई एडवांस परीक्षा के नतीजे 5 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। वहीं, बता दें कि मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में दाखिले के लिए 13 सितंबर को आयोजित होने वाली नीट की तैयारी शुरू हो गई है। एनटीए ने नीट के लिए दोबारा राज्यों को पत्र लिखा है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली समेत एनसीआर के नीट में भाग लेने वाले छात्रों को राहत देने के लिए दिल्ली मेट्रो में फ्री सफर का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
हालांकि अभी सरकार और मेट्रो ने इस पर कोई फाइनल नहीं किया है। लेकिन छात्रों को आसानी से सेंटर तक पहुंचाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के तहत इस पर छूट देने की योजना है।
कमेंट
कमेंट X