फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEP 2020 Education Minister Dharmendra Pradhan met Padma Vibhushan Dr K Kasturirangan

राष्ट्रीय शिक्षा नीति : केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने डॉ के कस्तूरीरंगन से की मुलाकात, सुधारों पर हुई चर्चा

Wed, 28 Jul 2021 08:58 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 28 Jul 2021 08:58 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार, 28 जुलाई, 2021 राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अध्यक्ष पद्म विभूषण डॉ के कस्तूरीरंगन से मुलाकात की।

विज्ञापन
NEP 2020 Education Minister Dharmendra Pradhan met Padma Vibhushan Dr K Kasturirangan
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और डॉ के कस्तूरीरंगन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार, 28 जुलाई, 2021 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 बनाने वाली समिति के अध्यक्ष पद्म विभूषण डॉ के कस्तूरीरंगन से मुलाकात की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, पद्म विभूषण डॉ. के कस्तूरीरंगन, अध्यक्ष, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 से मिलकर खुशी हुई। भारत को एक जीवंत ज्ञानवान समाज बनाने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति में परिकल्पित 21वीं सदी के भारत के आकांक्षात्मक लक्ष्यों के साथ एक शिक्षा प्रणाली बनाने पर उनकी दूरदर्शिता काफी समृद्ध है। 

विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि 29 जुलाई, 2021 को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। इसकी पूर्व संध्या पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री की यह मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 29 जुलाई, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का समय शाम साढ़े चार बजे तय किया गया है। 



यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय शिक्षा नीति : 29 जुलाई को राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, नैप 2020 की पहली वर्षगांठ    

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। प्रधान ने 26 जुलाई को ट्वीट किया था, राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020, सीखने के परिदृश्य को बदलने, शिक्षा को समग्र बनाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए मजबूत नींव बनाने के लिए एक मार्गदर्शक दर्शन है। 29 जुलाई को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सुधारों का एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे।  
बता दें कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 में जारी की गई थी। डॉ. के कस्तूरीरंगन इसे बनाने वाली समिति के चेयरमैन हैं। इसे पहले तक देश में 1984 की शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षण कार्य हो रहा था। इसलिए नई शिक्षा नीति को सुधारों वाली नीति बताया गया है। इसमें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को लेकर कई प्रावधान किए गए हैं।  नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत देश के स्कूली शिक्षा से लेकर कॉलेज और विश्वविद्यालयी शिक्षा ढांचे में कई आमूलचूल बदलाव किए जा रहे हैं। इसके तहत उच्चतर शिक्षा आयोग का गठन, नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बनाने का प्रस्ताव समेत कई बड़े कदम उठाए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed