राष्ट्रीय शिक्षा नीति : आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, नैप 2020 की पहली वर्षगांठ
29 जुलाई को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सुधारों का एक साल पूरा होने पर सायं साढ़े चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 29 जुलाई, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का समय शाम साढ़े चार बजे तय किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
प्रधान ने ट्वीट किया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020, सीखने के परिदृश्य को बदलने, शिक्षा को समग्र बनाने और आत्मानिर्भर भारत के लिए मजबूत नींव बनाने के लिए एक मार्गदर्शक दर्शन है। 29 जुलाई को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सुधारों का एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
The NEP, 2020 is a guiding philosophy for changing the learning landscape, making education holistic and for building strong foundations for an Aatmanirbhar Bharat. On 29th July, on the completion of 1 year of reforms under the NEP, PM Shri @narendramodi will address the nation. pic.twitter.com/uSLDb887Lg
विज्ञापन विज्ञापन— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 26, 2021
गौरतलब है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 में जारी की गई थी। इसे पहले तक देश में 1984 की शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षण कार्य हो रहा था। इसलिए नई शिक्षा नीति को सुधारों वाली नीति बताया गया है। इसमें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को लेकर कई प्रावधान किए गए हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत देश के स्कूली शिक्षा से लेकर कॉलेज और विश्वविद्यालयी शिक्षा ढांचे में कई आमूलचूल बदलाव किए जा रहे हैं। इसके तहत उच्चतर शिक्षा आयोग का गठन, नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बनाने का प्रस्ताव समेत कई बड़े कदम उठाए गए हैं।
बता दें कि शिक्षा मंत्रालय ने कैबिनेट की मंजूरी प्राप्त करने के बाद 29 जुलाई, 2020 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की घोषणा की थी। मंत्रालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अलग-अलग कार्यों को करने के लिए एक छत्र निकाय के रूप में भारतीय उच्च शिक्षा आयोग की स्थापना का प्रयास कर रहा है।
कमेंट
कमेंट X