फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Today is the last day of registration for counseling after which process of allotment of seats will start

NEET UG: काउंसलिंग के लिए पंजीकरण का आज आखिरी दिन, इसके बाद सीटों के आवंटन की प्रक्रिया होगी शुरू

Mon, 24 Jan 2022 04:16 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 24 Jan 2022 04:16 AM IST
सार

नीट यूजी के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। 19 जनवरी से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई थी। अब सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
NEET UG Today is the last day of registration for counseling after which process of allotment of seats will start
NEET UG Counselling 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी के तहत मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित काउंसलिंग में पंजीकरण के लिए सोमवार अंतिम दिन है। छात्र रात 11:55 मिनट तक पंजीकरण के साथ-साथ फीस का भुगतान भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


नीट यूजी के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। 19 जनवरी से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई थी। अब सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे पहले प्रत्येक कॉलेज और संस्थान छात्रों की ओर से किए गए आवेदन के आधार पर दस्तावेज का सत्यापन करेगा।
विज्ञापन


देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए सोमवार को कॉलेजों का विकल्प भरने और लॉक करने का आखिरी दिन है। छात्र पंजीकरण करने के बाद कॉलेजों का विकल्प भरने के बाद उन्हें लॉक भी कर सकते हैं । ध्यान देने वाली बात यह है कि जिन छात्रों ने सिर्फ पंजीकरण किया है और विकल्प भरा है, लेकिन लॉक नहीं किया है। ऐसे छात्रों को सीट का आवंटन होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मेडिकल काउंसिल कमेटी की ओर से छात्रों को सलाह है कि पंजीकरण के  आवेदन के बाद विकल्प को भरने के बाद उसे लॉक जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी के छात्रों को 28 तक करनी होगी रिपोर्ट
नीट यूजी काउंसलिंग के तहत के साथ-साथ नीट पीजी की काउंसलिंग भी चल रही है। इसके तहत शनिवार को पहले चरण का परिणाम घोषित होने के बाद रविवार से रिपोर्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जिन छात्रों को पहले चरण के तहत सीटें आवंटित हुई हैं उन्हें संबंधित कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 28 जनवरी तक रिपोर्ट करनी होगी।

 29 जनवरी को आएंगे नतीजे
पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से आवेदकों के दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 29 जनवरी को कमेटी की ओर से पहले चरण के दाखिले का परिणाम घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद अगले छह दिनों तक पहले चरण के दाखिले के लिए प्रक्रिया चलेगी। इसके तहत चार फरवरी तक सभी पात्र छात्रों को दाखिला दिया जाएगा।


वहीं, दूसरे चरण की प्रक्रिया नौ फरवरी से शुरू की जाएगी, जिसका आयोजन 18 फरवरी तक होगा। दूसरे चरण के तहत छात्रों को 26 फरवरी तक सीटों का आवंटन कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने राज्यों को अपने स्तर पर मेडिकल कॉलेज में काउंसलिंग शुरू करने के लिए अलग से घोषणा की है। इसके तहत 27 जनवरी से 31 जनवरी तक राज्यों में पहले चरण की काउंसलिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed