फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET-UG medical entrance exam 20.87 lakh registrations received this year

NEET UG 2023: नीट-यूजी में इस साल 20.87 लाख पंजीकरण, 12 लाख महिलाएं शामिल

Thu, 20 Apr 2023 08:55 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 20 Apr 2023 08:55 AM IST
सार

NEET UG 2023: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के लिए रिकॉर्ड 20.87 लाख पंजीकरण प्राप्त हुए हैं, जिनमें लगभग 12 लाख महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

विज्ञापन
NEET-UG medical entrance exam 20.87 lakh registrations received this year
NEET UG Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET UG 2023: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के लिए रिकॉर्ड 20.87 लाख पंजीकरण प्राप्त हुए हैं, जिनमें लगभग 12 लाख महिला उम्मीदवार शामिल हैं। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-अंडरग्रेजुएट (NEET-UG) देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है, जिसके बाद CUET-UG है।
विज्ञापन

पंजीकरण के आंकड़ों के अनुसार, 20.87 लाख उम्मीदवारों ने महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए आवेदन किया है, जो पिछले साल की तुलना में 2.57 लाख अधिक है। इसके साथ ही जेंडर अंतर भी 11.8 लाख महिला उम्मीदवारों के पंजीकरण के साथ दो लाख के आंकड़े को पार कर गया, जो पुरुष उम्मीदवारों की तुलना में 2.8 लाख अधिक है। पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 9.02 लाख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 मई को होगी परीक्षा

सबसे ज्यादा पंजीकरण महाराष्ट्र से हुआ है। इसके बाद उत्तर प्रदेश का स्थान है। नीट-यूजी बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस), बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस), बैचलर ऑफ आयुर्वेद, मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस), बैचलर ऑफ सिद्ध मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएसएमएस), बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (बीयूएमएस), और बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) और बीएससी (एच) नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed