फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

नीट यूजी और जेईई मेन 2021: जल्द हो सकता है इन परीक्षाओं पर फैसला, कोरोना की वजह से हुई थी स्थगित

Mon, 24 May 2021 12:10 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 24 May 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
NEET UG JEE Main 2021 Final Decision On Entrance Exams Likely Soon
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला

जेईई मेन 2021 और नीट 2021 सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन पर जल्द ही फैसला आने की उम्मीद है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन (जेईई) 2021 के दो सत्रों और कई अन्य राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। स्नातक छात्रों के लिए नीट यूजी की परीक्षा अगस्त में शेड्यूल की गई है। वहीं, स्नातकोत्तर छात्रों के लिए यह मेडिकल प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। हालांकि, अभी इन परीक्षाओं को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है। नीट परीक्षा देने वाले छात्र अभी तक इस परीक्षा को लेकर कोई नोटिस जारी नहीं होने की वजह से परेशान हैं। बता दें कि जेईई और नीट दो बड़ी प्रवेश परीक्षाएं हैं। जेईई परीक्षा के जरिए इंजीनियरिंग और नीट के जरिए मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है।



इसे भी पढ़ें-हरियाणा बोर्ड 2021 : जानिए, कब से होंगी 12वीं की परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री ने दी ये जानकारी

 

NEET UG JEE Main 2021 Final Decision On Entrance Exams Likely Soon
NEET PG 2021 - फोटो : अमर उजाला

इन परीक्षाओं को लेकर न ही एनटीए और न ही शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तरफ से कोई जानकारी दी गई है। इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय महिला एवं बाल मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की शिक्षा मंत्रियों और सचिवों के साथ हुी बैठक में नीट यूजी और जेईई मेन परीक्षाओं को लेकर भी अहम फैसला हो सकता है। हालांकि, ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है। अब माना जा रहा है कि जल्द ही शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक इन परीक्षाओं को लेकर भी अहम घोषणा कर सकते हैं। इन परीक्षाओं का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कराती है। 

इसे भी पढ़ें-यूपी बोर्ड 2021 : छात्र ध्यान दें, 10वीं-12वीं की परीक्षाएं नहीं हुईं रद्द, अभी फैसला आना बाकी
 

NEET UG JEE Main 2021 Final Decision On Entrance Exams Likely Soon
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

इस साल जेईई मेन के दो सत्र होने थे, जो अप्रैल एवं मई में प्रस्तावित थे। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के कारण इन दोनों सत्रों की जेईई मेन परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। वहीं, नीट 2021 के लिए अभी तक रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed