NEET UG Counselling: नीट राउंड 1 के लिए आवेदन का आखिरी मौका! तुरंत करें पंजीकरण, जानें चॉइस फिलिंग की तारीखें
NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन है। मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2025: नीट यूजी 2025 में पास होने वाले छात्रों के लिए काउंसलिंग का पहला राउंड 1 के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 3 अगस्त निर्धारित है। जिन छात्रों ने अब तक पंजीकरण नहीं किया है, वे आज दोपहर 1 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के पहले राउंड में शामिल होने वाले छात्रों को कुछ जरूरी तारीखों का ध्यान रखना चाहिए। रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की आखिरी समय सीमा आज, 3 अगस्त को शाम 4 बजे तक है। इसके बाद, छात्र 4 अगस्त की रात 11:59 बजे तक अपने पसंदीदा कॉलेजों और कोर्सेस को चुन सकते हैं। वहीं, कॉलेज लॉक करने की सुविधा 4 अगस्त को शाम 4 बजे से लेकर रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
सीट आवंटन और कॉलेज रिपोर्टिंग की प्रक्रिया
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी 5 अगस्त से राउंड 1 की सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू करेगी, और 6 अगस्त को सीट आवंटन का रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीटें मिलेंगी, उन्हें 7 अगस्त से 11 अगस्त 2025 के बीच संबंधित मेडिकल कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। अगर कोई छात्र तय समय में रिपोर्ट नहीं करता है, तो उसकी आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
NEET UG 2025 काउंसलिंग में वही छात्र हिस्सा ले सकते हैं जिन्होंने NEET UG 2025 की परीक्षा पास की है और जिनके पास मान्य रैंक और स्कोर कार्ड है। इसके अलावा, छात्र को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी बोर्ड से 12वीं कक्षा (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) पास होना जरूरी है।
सभी कैटेगरी के उम्मीदवार (जैसे सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और PwBD) MCC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। हालांकि, एम्स, जिपमर और कुछ अन्य संस्थानों की सीटों के लिए अलग पात्रता मानदंड भी हो सकते हैं, जिनकी जानकारी MCC पोर्टल पर दी गई है।
कमेंट
कमेंट X