{"_id":"6abdd554400fe6a1990ca816","slug":"neet-ug-counselling-2026-round-3-result-out-9-856-seat-allotment-and-upgradation-outcomes-check-reporting-date-2026-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीट यूजी काउंसलिंग 2026: राउंड 3 का सीट आवंटन परिणाम जारी, 9,856 उम्मीदवारों को सीट मिली या अपग्रेड हुई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नीट यूजी काउंसलिंग 2026: राउंड 3 का सीट आवंटन परिणाम जारी, 9,856 उम्मीदवारों को सीट मिली या अपग्रेड हुई
Thu, 01 Oct 2026 09:06 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:06 AM IST
सार
नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 3 का अस्थायी सीट आवंटन परिणाम जारी हो गया है। एमसीसी ने 9,856 सीट आवंटन और अपग्रेडेशन की जानकारी दी है। जानें कॉलेज रिपोर्टिंग की तारीख और रिजल्ट चेक करने का तरीका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 का अस्थायी सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट एमसीसी डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाकर देख सकते हैं। इस परिणाम में उम्मीदवारों को मिली नई सीट, सीट अपग्रेड होने और अन्य आवंटन से जुड़ी जानकारी दी गई है।
राउंड 3 के अस्थायी सीट आवंटन दस्तावेज के अनुसार, कुल 4,687 उम्मीदवारों को नई सीट आवंटित की गई है। इन उम्मीदवारों को तीसरे राउंड में पहली बार नई सीट मिली है। आवंटन सूची में ऐसे उम्मीदवारों को तीसरे राउंड में नया आवंटन के रूप में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
क्या अस्थायी परिणाम अंतिम माना जाएगा?
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने स्पष्ट किया है कि यह सीट आवंटन परिणाम केवल अस्थायी और जानकारी देने के उद्देश्य से जारी किया गया है। इसमें बदलाव किया जा सकता है। अस्थायी परिणाम में मिली सीट पर उम्मीदवार कोई अंतिम अधिकार का दावा नहीं कर सकते।
उम्मीदवारों को कब कॉलेज जाना चाहिए?
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम परिणाम जारी होने के बाद ही आवंटित कॉलेज या संस्थान में दाखिले के लिए आगे की प्रक्रिया पूरी करें। अस्थायी परिणाम को अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती। इसलिए उम्मीदवारों को एमसीसी और संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अंतिम सूचना का इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
राउंड 3 के अस्थायी सीट आवंटन दस्तावेज के अनुसार, कुल 4,687 उम्मीदवारों को नई सीट आवंटित की गई है। इन उम्मीदवारों को तीसरे राउंड में पहली बार नई सीट मिली है। आवंटन सूची में ऐसे उम्मीदवारों को तीसरे राउंड में नया आवंटन के रूप में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कितने उम्मीदवारों की सीट अपग्रेड हुई?
राउंड 3 में 5,169 उम्मीदवारों की सीट अपग्रेड हुई है। इन उम्मीदवारों को पहले की सीट के मुकाबले किसी दूसरे कॉलेज, संस्थान या पाठ्यक्रम में सीट मिली है। इस तरह राउंड 3 के दस्तावेज में कुल 9,856 नए सीट आवंटन और सीट अपग्रेडेशन दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
किन पाठ्यक्रमों में हुआ आवंटन?
राउंड 3 का सीट आवंटन एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए किया गया है। इसमें अखिल भारतीय कोटा, ओपन सीट, दिल्ली विश्वविद्यालय, आईपी विश्वविद्यालय, स्व-वित्तपोषित मेरिट सीट, अनिवासी भारतीय और अन्य निर्धारित कोटा शामिल हैं।कॉलेज में कब रिपोर्ट करना होगा?
जिन उम्मीदवारों को राउंड 3 में सीट मिली है, वे अपना आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को 1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान दस्तावेजों का सत्यापन और दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।परिणाम में गलती होने पर क्या करें?
उम्मीदवारों को अपना अस्थायी परिणाम ध्यान से जांचना चाहिए। यदि आवंटन में किसी तरह की गलती या समस्या दिखाई देती है तो उम्मीदवार 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए एमसीसी के उम्मीदवार प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध उम्मीदवार शिकायत और प्रश्न समाधान प्रणाली का इस्तेमाल करना होगा।क्या अस्थायी परिणाम अंतिम माना जाएगा?

कमेंट
कमेंट X