{"_id":"6a7da4f1363e0cdfde07704c","slug":"neet-ug-counselling-2026-registration-extended-choice-filling-till-august-17-round-1-result-on-august-19-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET UG Counselling: बदल गया नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल, अब इस दिन आएगा पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET UG Counselling: बदल गया नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल, अब इस दिन आएगा पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
Thu, 13 Aug 2026 04:36 PM IST
Akash Kumar
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Akash Kumar
Updated Thu, 13 Aug 2026 04:36 PM IST
सार
NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का शेड्यूल संशोधित किया गया है। रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 15 अगस्त कर दी गई है। उम्मीदवार 17 अगस्त तक चॉइस भर सकेंगे, जबकि सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 19 अगस्त को जारी होगा।
विज्ञापन
NEET UG Counselling 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड-1 का शेड्यूल संशोधित कर दिया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार, काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख अब 15 अगस्त 2026 कर दी गई है। उम्मीदवार इस तारीख को शाम 5 बजे तक काउंसलिंग फीस भी जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की तारीखों में भी बदलाव किया गया है। अब उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स भर सकेंगे। पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट अब 19 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। इससे पहले रिजल्ट 17 अगस्त को जारी होना था।
विज्ञापन
नीट यूजी काउंसलिंग संशोधित तारीखें क्या हैं?
| काउंसलिंग प्रक्रिया | संशोधित तारीख |
|---|---|
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख | 15 अगस्त 2026 |
| फीस जमा करने की अंतिम तारीख | 15 अगस्त 2026, शाम 5 बजे |
| च्वाइस फिलिंग/लॉकिंग | 6 से 17 अगस्त 2026 |
| च्वाइस लॉकिंग शुरू | 17 अगस्त 2026, सुबह 10 बजे |
| च्वाइस फिलिंग की अंतिम तारीख | 17 अगस्त 2026, शाम 6 बजे |
| राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 19 अगस्त 2026 |
संशोधित शेड्यूल पीडीएफ देखें...
विज्ञापन
चॉइस कैसे भरें?
काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन करना होगा। चॉइस भरते समय उम्मीदवारों को अपनी नीट रैंक और पसंद के अनुसार विकल्पों को प्राथमिकता क्रम में रखना चाहिए। चॉइस भरने के बाद निर्धारित समय के भीतर उन्हें लॉक करना भी जरूरी है।
चॉइस फिलिंग के आसान स्टेप्स
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- नीट यूजी काउंसलिंग 2026 में लॉगिन करें।
- ‘Choice Filling’ विकल्प पर क्लिक करें।
- पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनें।
- विकल्पों को अपनी प्राथमिकता के अनुसार क्रम में लगाएं।
- चॉइस लॉकिंग विंडो खुलने के बाद अपनी पसंद को लॉक कर दें।
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों से काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- 'New Registration For UG Counselling 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- नीट यूजी रोल नंबर, एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करके लॉगिन करें।
- काउंसलिंग फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
- लॉगिन करने के बाद चॉइस फिलिंग के विकल्प पर जाएं।
- पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनें।
- तय समय के भीतर चॉइस लॉक करें।
- सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद अपने आवंटन की जानकारी चेक करें।
कमेंट
कमेंट X