फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Counselling 2022 reporting ends today for the stray vacancy round

NEET UG Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रिपोर्टिंग का आज आखिरी मौका, जल्दी करेें

Wed, 28 Dec 2022 01:22 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 28 Dec 2022 01:22 PM IST
सार

NEET UG Counselling 2022: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG Counselling) स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रिपोर्टिंग की समय सीमा आज यानी 28 दिसंबर को समाप्त हो रही है। 

विज्ञापन
NEET UG Counselling 2022 reporting ends today for the stray vacancy round
UP NEET UG Counselling, यूपी नीट काउंसलिंग, - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET UG Counselling 2022: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG Counselling) स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रिपोर्टिंग की समय सीमा आज यानी 28 दिसंबर को समाप्त हो रही है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा जारी नीट काउंसलिंग 2022 शेड्यूल के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को स्ट्रे वैकेंसी राउंड के माध्यम से सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 28 दिसंबर, 2022 तक अपने संस्थानों को रिपोर्ट करना आवश्यक है।  बता दें कि 23 दिसंबर परिणाम जारी किया गया था। जबकि रिपोर्टिंग की प्रक्रिया 24 दिसंबर से शुरू हुई थी। 

विज्ञापन

एनटीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी 2023 का आयोजन सात मई, 2023 को किया जाएगा। जबकि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 21 मई से 31 मई, 2023 तक किया जाएगा। 

विज्ञापन

देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष जैसे कोर्सों में दाखिला लेने के लिए प्रति वर्ष लाखों अभ्यर्थी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) में भाग लेते हैं। वर्ष 2022 में 17 जुलाई को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा के लिए देशभर से 18.72 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET UG Counselling 2022  यह हैं आवश्यक दस्तावेज

  • नीट यूजी 2022 आवंटन पत्र
  • नीट यूजी परिणाम, एडमिट कार्ड
  • अन्य आवश्यक शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि सत्यापन प्रमाण पत्र
  • आईडी प्रूफ
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

प्रवेश का आज आखिरी दिन

राज्यों द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के तहत एमबीबीएस में प्रवेश लेने की आखिरी तारीख 28 दिसंबर 2022 है। बीडीसी और बीएससी(नर्सिंग) सीटों के लिए दूसरा मॉप अप स्ट्रे वैकेंसी राउंड होगा। इसका शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार,उम्मीदवारों के पास सीट आवंटन के संबंध में किसी भी मुद्दे या विसंगतियों को उठाने के लिए सुबह 11 बजे तक का समय है। उठाई गई विसंगतियों के आधार पर एमसीसी तब अंतिम आवंटन परिणाम जारी करेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed