NEET UG Counselling: एआईक्यू सीटों के लिए कल से शुरू होगा मॉप अप राउंड पंजीकरण, ऐसे कर सकेंगे आवेदन
NEET UG Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) 28 नवंबर 2022 को ऑल इंडिया कोटा ( AIQ) सीटों के लिए NEET UG काउंसलिंग 2022 मॉप अप राउंड शुरू करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) 28 नवंबर 2022 को ऑल इंडिया कोटा ( AIQ) सीटों के लिए NEET UG काउंसलिंग 2022 मॉप अप राउंड शुरू करेगी। उम्मीदवार अपना पंजीकरण एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट Mcc.nic.in पर कर सकते हैं। एमसीसी द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, नीट यूजी काउंसलिंग 28 नवंबर 2022 को 15% अखिल भारतीय कोटा, (AIQ) सीटों , डीम्ड और केंद्रीय संस्थान की सीटों के लिए शुरू होगी।
नीट काउंसलिंग में मॉप अप राउंड
नीट काउंसलिंग में मॉप अप राउंड दूसरा अंतिम चरण है। इस दौर में, जिन उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2022 काउंसलिंग के लिए राउंड 1 और राउंड 2 में आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर काउंसलिंग के लिए अपने नए आवेदन जमा कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को पहले दो राउंड में सीट आवंटित नहीं हुई थी, वे भी इस राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। नीट यूजी के उम्मीदवार जो राउंड 1 या राउंड 2 में काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं, वे भी एमसीसी मॉप अप राउंड के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। मॉप अप राउंड के बाद, एमसीसी खाली बची हुई सीटों के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड शुरू करेगी।
NEET UG Counselling 2022: मॉप अप राउंड की महत्वपूर्ण तिथियां
| सीट | मॉप अप राउंड | रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि |
| एआईक्यू सीटें | 28 नवंबर 2022 से 06 दिसंबर 2022 तक। | 13 दिसंबर, 2022 तक |
| डीम्ड + केंद्रीय संस्थान | 28 नवंबर 2022 से 06 दिसंबर 2022 तक। | 13 दिसंबर, 2022 तक |
| स्टेट काउंसलिंग | 06 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक | 18 दिसंबर, 2022 तक |
कमेंट
कमेंट X