NEET UG 2024 Re-exam: नीट यूजी पुनः परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड
NEET UG 2024 Re-exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज नीट यूजी पुनः परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2024 Re-exam: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज 20 जून, 2024 को राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा - स्नातक (NEET UG 2024) की पुन: परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पुन: परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, neet.ntaonline.in के माध्यम से एनईईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट यूजी री-टेस्ट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
1,563 छात्रों के लिए नीट रीटेस्ट 2024 आयोजित करने का निर्णय, जिन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए थे।
नीट यूजी परीक्षा तिथि
नीट यूजी की पुन: परीक्षा 23 जून आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। नीट यूजी री-टेस्ट 2024 रीटेस्ट का परिणाम 30 जून 2024 को घोषित किया जाएगा।
एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
नीट यूजी पुनः परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण इस प्रकार होंगे:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- हाजिरी का समय
- छात्रों के लिए निर्देश
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- neet.ntaonline.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'नीट (यूजी) 2024 पुन: परीक्षा (1563 उम्मीदवारों के लिए) के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें' लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X