फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2024: Candidates Facing Technical Glitches on neet.ntaonline.in, OTP not generated; last date 9 March

NEET UG 2024: उम्मीदवारों को हो रही फॉर्म भरने में समस्या, मोबाइल नंबर सही होने पर भी जनरेट नहीं हो रहा ओटीपी

Thu, 07 Mar 2024 07:39 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 07 Mar 2024 07:39 PM IST
सार

NEET UG 2024: कुछ उम्मीदवारों को नीट यूजी 2024 के लिए पंजीकरण करने में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उम्मीदवारों की शिकायत है कि मोबाइल नंबर सही भरा गया है लेकिन ओटीपी जेनरेट नहीं हो रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 09 मार्च, 2024 है। 

विज्ञापन
NEET UG 2024: Candidates Facing Technical Glitches on neet.ntaonline.in, OTP not generated; last date 9 March
NEET UG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET UG 2024: नीट यूजी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि भी बेहद नजदीक है। ऐसे में कुछ उम्मीदवारों को नीट यूजी 2024 के लिए पंजीकरण करने में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नीट उम्मीदवारों की शिकायत है कि मोबाइल नंबर सही भरा गया है लेकिन ओटीपी जेनरेट नहीं हो रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 09 मार्च, 2024 है। ऐसे में छात्र इस समस्या को लेकर चिंता जता रहे हैं, उन्हें डर ही कि कहीं वे आवेदन करने से चूक न जाएं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने समय सीमा विस्तार या उम्मीदवारों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कोई आधिकारिक अपडेट साझा नहीं किया है। उम्मीदवारों ने इस समस्या को साझा करने के लिए 'एक्स' का सहारा लिया है।   
विज्ञापन


राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट यूजी 2024 5 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों के उपस्थित होने की उम्मीद है। 09 मार्च को पंजीकरण विंडो बंद होने के बाद, उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में बदलाव/सुधार करने के लिए समय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीट रजिस्ट्रेशन 2024: फॉर्म कैसे भरें

  • एनटीए परीक्षाओं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं-Exams.nta.ac.in neet.ntaonline.in
  • होमपेज पर NEET UG लिंक पर क्लिक करें
  • ऑनलाइन पंजीकरण लिंक का चयन करें और ओटीपी दर्ज करें
  • फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • फीस का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें
  • पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म की एक प्रति ले लें


NEET UG 2024 परीक्षा विदेश के कुवैत सिटी, दुबई, अबू धाबी, बैंकॉक, कोलंबो, कतर, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागीस, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह और सिंगापुर में शहरों में भी आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed