फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2023 When will NTA Release Notification? Check Latest Updates on NEET Exam Date

NEET UG 2023: कब जारी होगी नीट परीक्षा की अधिसूचना, 15 लाख से अधिक छात्रों को है इंतजार

Fri, 10 Feb 2023 04:19 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 04:19 PM IST
सार

NEET UG 2023: स्नातक स्तरीय चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से प्रति वर्ष नीट यूजी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (NEET UG) 2023 आयोजित की जाती है।

विज्ञापन
NEET UG 2023 When will NTA Release Notification? Check Latest Updates on NEET Exam Date
NEET UG Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET UG 2023 Exam Updates: स्नातक स्तरीय चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से प्रति वर्ष नीट यूजी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (NEET UG) 2023 आयोजित की जाती है। इस साल भी नीट यूजी (NEET UG) 2023 परीक्षा मई, 2023 में आयोजित की जाएगी। लेकिन अभी 15 लाख से अधिक महत्वाकांक्षी छात्र आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत और परीक्षा की विस्तृत अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट अंडर ग्रेजुएट (NEET UG) 2023 रजिस्ट्रेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर शुरू होने की उम्मीद है। नीट यूजी 2023 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने की तारीख के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उम्मीदवार जो मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपने आवेदन जमा कर सकेंगे। 

विज्ञापन

NEET UG 2023 परीक्षा सात मई को होगी, इंफोर्मेशन बुलेटिन जल्द

पंजीकरण से पहले संबंधित अधिकारी नीट यूजी 2023 का इंफोर्मेशन बुलेटिन और आधिकारिक शेड्यूल जारी करेंगे, जिसमें परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरणों का उल्लेख होगा। NEET UG 2023 परीक्षा सात मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। अन्य महत्वपूर्ण विवरण जैसे आवेदन शुल्क, आवेदन करने की अंतिम तिथि और अन्य विवरण जल्द ही संबंधित अधिकारियों द्वारा अधिसूचना में जारी किए जाएंगे।
 

NEET UG 2023 पात्रता मानदंड 

नीट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मुख्य विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
 

NEET UG 2023 यह है विस्तृत आवेदन प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर दिखाई देने वाले पंजीकरण अनुभाग पर जाएं और पंजीकरण करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड नोट कर लें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    लेटेस्ट नोटिफिकेशन पर जाएं और सर्च करें और NEET UG 2023 रजिस्ट्रेशन के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्क्रीन पर एक लॉग इन पेज दिखाई देगा।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे आवश्यक लॉग इन विवरण दर्ज करें।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्क्रीन पर एक एप्लिकेशन फॉर्म दिखाई देगा।
  8.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सभी विवरण सही ढंग से भरें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
  9.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  10.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए नीट यूजी 2023 आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड करें, सहेजें और प्रिंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed