NEET UG 2023: नीट यूजी के लिए जल्द जारी होगी अधिसूचना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
NEET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) अंडर ग्रेजुएट (UG) के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर सकती है।
विस्तार
National Eligibility cum Entrance Test Under Graduate: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) अंडर ग्रेजुएट (UG) के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर सकती है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- neet.nta.nic.in से NEET UG 2023 के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इसके जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, नीट यूजी 2023 परीक्षा सात मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र शहरों की सूची परीक्षा तिथि से 20 दिन पहले तक और प्रवेश-पत्र परीक्षा से एक सप्ताह पहले तक जारी किए जा सकते हैं।
NEET UG 2023 के लिए क्या है पात्रता मानदंड
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (NEET UG) 2023 के लिए के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 13 जनवरी को 17 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय के साथ 10+2 यानी कक्षा 12वीं पास होनी चाहिए। वे इच्छुक छात्र जो इस साल परीक्षा में शामिल हो रहे हैं वे भी आवेदन और नीट यूजी परीक्षा में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपडेट रहना चाहिए।
NEET UG 2023 के लिए कैसे कर सकेंगे आवेदन
-
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जाएं। -
नीट यूजी 2023 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। -
अपना लॉग इन क्रेडेंशियल बनाएं और लॉग इन करें। -
आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। -
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
कमेंट
कमेंट X