NEET UG 2023: इस दिन जारी होगी नीट परीक्षा की अधिसूचना, 18 लाख से अधिक छात्रों का खत्म होगा इंतजार
NEET UG Exam 2023 Information Bulletin : स्नातक स्तरीय चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से प्रति वर्ष नीट यूजी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (NEET UG) 2023 आयोजित की जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Exam 2023 Information Bulletin Updates: स्नातक स्तरीय चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से प्रति वर्ष नीट यूजी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (NEET UG) 2023 आयोजित की जाती है। इस साल नीट यूजी (NEET UG) 2023 परीक्षा सात मई, 2023 को आयोजित की जानी प्रस्तावित है। लेकिन अभी 18 लाख से अधिक महत्वाकांक्षी छात्र आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत और परीक्षा की विस्तृत अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं।
NEET UG 2023 Information Bulletin जल्द होगा जारी
नवीनतम मीडिया रिपोर्टों के अनुसार परीक्षा के लिए इंफोर्मेशन बुलेटिन जारी होने और आवेदन पंजीकरण एक मार्च, 2023 से शुरू होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट अंडर ग्रेजुएट (NEET UG) 2023 रजिस्ट्रेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर शुरू होने की उम्मीद है। नीट यूजी 2023 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने की तारीख के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उम्मीदवार जो मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपने आवेदन जमा कर सकेंगे।
NEET UG 2023 परीक्षा सात मई को होगी
पंजीकरण से पहले संबंधित अधिकारी नीट यूजी 2023 का इंफोर्मेशन बुलेटिन और आधिकारिक शेड्यूल जारी करेंगे, जिसमें परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरणों का उल्लेख होगा। NEET UG 2023 परीक्षा सात मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। अन्य महत्वपूर्ण विवरण जैसे आवेदन शुल्क, आवेदन करने की अंतिम तिथि और अन्य विवरण जल्द ही संबंधित अधिकारियों द्वारा अधिसूचना में जारी किए जाएंगे।
NEET UG 2023 पात्रता मानदंड
नीट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मुख्य विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
NEET UG 2023 यह है आवेदन की आसान प्रक्रिया
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं -
होम पेज पर दिखाई देने वाले पंजीकरण अनुभाग पर जाएं और पंजीकरण करें। -
एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड नोट कर लें। -
लेटेस्ट नोटिफिकेशन पर जाएं और सर्च करें और NEET UG 2023 रजिस्ट्रेशन के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। -
स्क्रीन पर एक लॉग इन पेज दिखाई देगा। -
आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे आवश्यक लॉग इन विवरण दर्ज करें। -
स्क्रीन पर एक एप्लिकेशन फॉर्म दिखाई देगा। -
सभी विवरण सही ढंग से भरें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें। -
दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए नीट यूजी 2023 आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड करें, सहेजें और प्रिंट करें।
कमेंट
कमेंट X