फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2022  NTA extends last date to apply for neet ug new date is 20th may sarkari exam 

NEET UG 2022: एनटीए ने आगे बढ़ाई नीट यूजी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि, अब इस तारीख तक करें अप्लाई

Mon, 16 May 2022 10:37 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 16 May 2022 10:37 AM IST
सार

NEET UG 2022: एनटीए ने बताया है - महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा कार्यालय से प्राप्त अनुरोध के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है कि NEET UG के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को 20 मई, 2022 तक के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
NEET UG 2022  NTA extends last date to apply for neet ug new date is 20th may sarkari exam 
NEET UG 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NEET UG 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, स्नातक  (NEET UG 2022) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अब 20 मई, 2022 तक अपना आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले एनटीए ने परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 मई, 2022 को निर्धारित की थी। अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक नीट यूजी 2022 के लिए आवेदन नहीं किया है, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट  neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया से अवगत होने के लिए उम्मीदवार इस खबर को आखिर तक पढ़ें।

विज्ञापन

NEET UG 2022: एनटीए ने जारी किया नोटिस
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाने को लेकर आधिकारिक नोटिस भी जारी किया है। एनटीए ने बताया है - महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा कार्यालय से प्राप्त अनुरोध के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है कि NEET UG के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को 20 मई, 2022 तक के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET UG 2022: परीक्षा की तारीख में बदलाव नहीं
एनटीए ने नीट यूजी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि में तो बदलाव किया है लेकिन परीक्षा की तारीख में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। नीट यूजी, 2022 परीक्षा का आयोजन अपने तय समय पर 17 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अब तक नीट यूजी के लिए 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना आवेदन कर दिया है। यह संख्या बीते साल से कम है लेकिन आखिरी तारीख के आगे बढ़ने के बाद कई अन्य उम्मीदवार आवेदन करेंगे। 

विज्ञापन

NEET UG 2022: आवेदन शुल्क 
नीट यूजी , 2022 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1600 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, ईडब्स्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये एवं एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एनआरआई छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 8500 रुपये निर्धारित किए गए हैं।  

NEET UG 2022: कैसे करें आवेदन?

नीट यूजी, 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर नीट यूजी के सेक्शन में जाएं।
  • अब परीक्षा के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां जरूरी जानकारी को भरें और दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed