फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2022 Last Date To Apply May 20 Know How To Apply UG Medical Entrance Exam

NEET UG 2022: नीट यूजी आवेदन के लिए आखिरी मौका आज, जल्द करें अप्लाई

Fri, 20 May 2022 01:09 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 20 May 2022 01:09 PM IST
सार

NEET UG 2022 Last Date: जिन उम्मीदवारों ने अब तक NEET UG, 2022 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन
NEET UG 2022 Last Date To Apply May 20 Know How To Apply UG Medical Entrance Exam
NEET UG 2022 Application Last Date - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NEET UG 2022 Application Last Date :  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) शुक्रवार, 20 मई, 2022 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक यानी नीट यूजी, 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देगा। इसके बाद उम्मीदवार यूजी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने अब तक NEET UG, 2022 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन


इससे पहले एनटीए ने परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख छह मई रखी थी जो कि पहले 15 मई तक को निर्धारित की थी और फिर इसे 20 मई तक बढ़ा दिया गया था। खैर, जिन उम्मीदवारों ने अब तक नीट यूजी 2022 के लिए आवेदन नहीं किया है, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट  neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

NEET UG 2022: नीट यूजी परीक्षा जुलाई में होगी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक यानी नीट यूजी, 2022 का आयोजन 17 जुलाई को किया जाना निर्धारित है। नीट यूजी देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा 13 भाषाओं में पेन पेपर मोड में होगी। 

NEET UG 2022: इन कोर्स में होंगे दाखिले

नीट यूजी के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष डिग्री, बीएससी नर्सिंग, बीएससी लाइफ साइंस और वेटनरी कोर्स आदि में दाखिला मिलता है। आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1600, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएस) वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 और एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 900 रुपये बतौर आवेदन शुल्क देने होंगे।

विज्ञापन

NEET UG 2022 ऐसे करें फटाफट आवेदन

  1. सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट  neet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. अब नीट यूजी एप्लीकेशन के सेक्शन में जाएं।
  3. अब परीक्षा के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  4. यहां से अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  5. यहां जरूरी जानकारी को भरें और दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र को भरें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed