फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2022 Hall Ticket To Be Released SOON At Neet.Nta.Nic.In How To Download NEET UG Admit Card

NEET UG Hall Ticket: इस दिन जारी होंगे नीट यूजी एडमिट कार्ड, मेडिकल दाखिला परीक्षा 17 को होगी

Thu, 07 Jul 2022 08:37 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 07 Jul 2022 08:37 PM IST
सार

NEET UG 2022 Hall Ticket : सोशल मीडिया पर लगातार कई छात्रों की ओर से परीक्षा को टालने के लिए लगातार गुहार लगाई जा रही है। इस बीच, रिपोर्टों के अनुसार, एनटीए द्वारा परीक्षा तय समय पर ही आयोजित किए जाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
NEET UG 2022 Hall Ticket To Be Released SOON At Neet.Nta.Nic.In How To Download NEET UG Admit Card
NEET UG 2022 Admit Card - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NEET UG 2022 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से स्नातक स्तरीय चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 17 जुलाई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2022 का आयोजन किया जाएगा। हालांकि, सोशल मीडिया पर लगातार कई छात्रों की ओर से परीक्षा को टालने के लिए लगातार गुहार लगाई जा रही है। इस बीच, रिपोर्टों के अनुसार, एनटीए द्वारा परीक्षा तय समय पर ही आयोजित किए जाने की उम्मीद है। इसके लिए नीट यूजी 2022 के एडमिट कार्ड भी जल्द जारी होने वाले हैं। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनटीए 10 जुलाई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) यूजी 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि एडमिट कार्ड जारी करने का अस्थायी समय पिछले रुझान पर आधारित है और तारीख की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। छात्रों को नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट - nta.ac.in और amarujala.com/education पर जाने की सलाह दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET Exam City Intimation Slip जारी

एक बार जारी होने के बाद, नीट यूजी एडमिट कार्ड (NEET UG Admit Card) को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनटीए ने पहले ही परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप- 29 जून, 2022 को नीट-यूजी 2022 के लिए neet.nta.nic.in पर जारी कर दी है।

विज्ञापन

NEET UG 13 भाषाओं में होगी परीक्षा 

विशेष रूप से, NEET UG 2022 प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पेन और पेपर-आधारित प्रारूप में आयोजित की जाएगी और NTA NEET 2022 परीक्षा 13 भाषाओं - अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी। पिछले कुछ वर्षों के रुझानों के अनुसार, NEET 2022 एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 15 दिन पहले जारी किया जाएगा। 

NEET UG 2022 कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?

एनटीए की ओर से नीट यूजी परीक्षा साढ़े तीन घंटे के समय में ली जाती है। यह परीक्षा शीर्ष मेडिकल कॉलेजों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। नीट 2022 प्रश्न पत्र में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। नीट परीक्षा देश के लगभग 543 शहरों और देश के बाहर 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। इस साल नीट यूजी परीक्षा 2022 के लिए 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

NEET UG Admit Card 2022: डाउनलोड करने के आसान चरण

  • चरण 1: सबसे पहले एनटीए-नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • चरण 2: होम पेज पर “डाउनलोड नीट एडमिट कार्ड 2022” के लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: इसके बाद अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि, सिक्योरिटी कैप्चा दर्ज करें। 
  • चरण 4: अब यहां 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • चरण 5: इसके बाद नीट यूजी एडमिट कार्ड 2022 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें।
  • चरण 6: अब परीक्षा और भविष्य में उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed