NEET UG 2021: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बड़ी घोषणा, 12 सितंबर को होगी नीट यूजी परीक्षा
नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ी घोषणा की है। प्रधान ने सोमवार को एलान किया कि चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली नीट यूजी 2021 की परीक्षा 12 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ी घोषणा की है। प्रधान ने सोमवार को एलान किया कि चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली नीट यूजी 2021 की परीक्षा 12 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट (यूजी) 2021 देशभर में 12 सितंबर 2021 को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया मंगलवार शाम 05 बजे से एनटीए की वेबसाइट के माध्यम से शुरू हो जाएगी।
प्रधान ने कहा कि सामाजिक दूरी के मानदंडों को सुनिश्चित करने के लिए, जिन शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, उनकी संख्या 155 से बढ़ाकर 198 कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 2020 में उपयोग किए गए 3862 केंद्रों से बढ़ाई जाएगी। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए, परीक्षा केंद्र में सभी उम्मीदवारों को फेस मास्क प्रदान किया जाएगा। एंट्री और एग्जिट के दौरान समय स्लॉट, कॉन्टैक्टलेस रजिस्ट्रेशन, उचित सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने आदि को भी सुनिश्चित किया जाएगा।
In order to ensure social distancing norms, number of cities where examination will be conducted has been increased from 155 to 198. The number of examination centres will also be increased from the 3862 centres used in 2020.
विज्ञापन विज्ञापन— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 12, 2021
13 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बताया कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट (NEET UG) की आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 13 जुलाई, 2021 को शाम 05 बजे से शुरू होगी। उम्मीदवार आवेदन विवरण के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
हर साल शामिल होते हैं 15 लाख से ज्यादा उम्मीदवार
गौरतलब है कि हर साल, 15 लाख से अधिक मेडिकल उम्मीदवार नीट परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं। नीट 2021 पाठ्यक्रम के संबंध में, शिक्षा मंत्रालय ने पहले स्पष्ट किया था कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा, नीट, 2021 एनटीए द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X