{"_id":"61237af78ebc3e7a1d779c65","slug":"neet-ug-2021-nta-releases-instructions-for-aspirants-on-how-to-fill-omr-sheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट यूजी 2021: एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए जारी किए निर्देश, बताया ओएमआर शीट भरने का तरीका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नीट यूजी 2021: एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए जारी किए निर्देश, बताया ओएमआर शीट भरने का तरीका
Mon, 23 Aug 2021 05:00 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 23 Aug 2021 05:00 PM IST
सार
NEET UG 2021: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से 12 सितंबर, 2021 को विभिन्न केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी - 2021 आयोजित कर रही है। परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
NEET 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से 12 सितंबर, 2021 को विभिन्न केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी - 2021 आयोजित कर रही है। परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। इसलिए, उम्मीदवारों की सहायता करने के लिए एनटीए ने ओएमआर शीट भरने के संबंध में निर्देशों की एक श्रृंखला जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर नमूना ओएमआर शीट देख सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : JEE Main 2021: आखिरी चरण की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
विज्ञापन
आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है कि ओएमआर उत्तर पुस्तिका कैसे भरें, इसके निर्देशों के साथ एक नमूना ओएमआर उत्तर पत्रक पहले से ही वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर अपलोड किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ओएमआर उत्तर पुस्तिका भरने के निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उसका पालन करें।
विज्ञापन
ओएमआर शीट भरने के लिए उम्मीदवार केवल नीली या काली स्याही के बॉल पेन का उपयोग कर सकते हैं। ओएमआर शीट भरते समय, उम्मीदवार को एक बात याद रखनी चाहिए कि ओएमआर शीट का मूल्यांकन कंप्यूटर सॉफ्टवेयर द्वारा किया जाता है। यह सॉफ्टवेयर बहुत संवेदनशील होता है और केवल ठीक से भरे हुए काले रंग के बुलबुलों को ही पढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें : gseb hsc result 2021: गुजरात बोर्ड ने जारी किया कक्षा 12वीं जनरल स्ट्रीम का रिजल्ट, ऐसे देखें परिणाम
इस बीच, एनटीए ने आज उन शहरों की सूची भी जारी कर दी है, जहां नीट परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस साल वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 के बीच सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए टेस्ट शहरों की संख्या बढ़ाई गई है। शहरों की संख्या 155 से बढ़ाकर 198 की गई है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है। बता दें कि 2020 में कुल 3,862 केंद्र थे। गौरतलब है कि नीट परीक्षा 12 सितंबर, 2021 को आयोजित की जानी है।
कमेंट
कमेंट X