NEET SS COUNSELLING 2023: दूसरे राउंड की सीट आवंटन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
NEET SS COUNSELLING 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट एसएस काउंसलिंग 2023 के दूसरे राउंड का आवंटन जारी कर दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET SS COUNSELLING 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट एसएस काउंसलिंग 2023 के दूसरे राउंड के आवंटन का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने दूसरे राउंड के आवंटन में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
नीट एसएस राउंड 2 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए नामांकन करते समय छात्रों द्वारा प्रदान किए गए विकल्पों के आधार पर डी.एम./एम.सीएच./डीएनबी एसएस सीटों के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित किया गया है। यह आवंटन सूची अंतिम मानी जाएगी। जिन उम्मीदवारों को इस दौर में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए 24 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच अपने निर्धारित कॉलेजों में जाना होगा।
NEET SS 2023 ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट नीट एसएस काउंसलिंग वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
-
नीट एसएस काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम के लिए पीडीएफ फाइल लिंक पर जाएं।
-
सीट आवंटन परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर आएगा।
-
अब नीट एसएस काउंसलिंग आवंटन परिणाम 2023 सेव कर लें।
कमेंट
कमेंट X