फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET SS counselling 2022 second round choices filling ends tomorrow January 2

NEET SS Counselling 2022: नीट एसएस काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए च्वॉइस फिलिंग का कल आखिरी दिन, जल्दी करें

Sun, 01 Jan 2023 04:51 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 01 Jan 2023 04:51 PM IST
सार

NEET SS counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) कल नीट एसएस काउंसलिंग 2022 के लिए दूसरे राउंड की च्वॉइस-फिलिंग की प्रक्रिया 02 जनवरी, 2023 को समाप्त होगी।

विज्ञापन
NEET SS counselling 2022 second round choices filling ends tomorrow January 2
नीट सुपर स्पेशलिटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik

विस्तार

NEET SS Counselling 2022: नीट एसएस काउंसलिंग 2022 के दूसरे दौर की पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। उम्मीदवार नीट एसएस 2022 काउंसलिंग में च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया दो जनवरी, 2023 तक पूरी कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को कल यानी दो जनवरी 2023 रात 11:55 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर लॉग इन कर च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवार कल शाम चार बजे से रात 11:55 बजे तक नीट एसएस 2022 काउंसलिंग में च्वॉइस लॉक भी कर सकेंगे। उम्मीदवारों द्वारा चॉइस-लॉक करने के बाद मेडिकल कॉलेज तीन जनवरी से चार जनवरी, 2023 तक सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू करेंगे।

विज्ञापन

दूसरे दौर का परिणाम पांच जनवरी, 2023 को घोषित किया जाएगा। हाल ही में, MCC ने NEET SS काउंसलिंग 2022 पहले दौर का अंतिम सीट आवंटन परिणाम नौ दिसंबर, 2022 को घोषित किया है। नीट एसएस राउंड वन आवंटन सूची में उम्मीदवारों की रैंक, योग्यता परीक्षा, आवंटित संस्थान, पाठ्यक्रम आदि शामिल हैं।  उम्मीदवार 06 जनवरी से 12 जनवरी तक आवंटित कॉलेजों को रिपोर्ट कर सकेंगे।

विज्ञापन


मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशलिटी (NEET SS) काउंसलिंग के राउंड-2 सीट मैट्रिक्स में अतिरिक्त DM और MCh सीटें जोड़ी हैं। सुपर स्पेशियलिटी सीटों की बर्बादी को रोकने के लिए काउंसलिंग कमेटी ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) से जुड़े लोक नायक अस्पताल के डीएम और एमसीएच कार्यक्रमों में अधिक सीटें जोड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीसी की आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है कि चिकित्सा परामर्श समिति को एसएस काउंसलिंग 2022 के राउंड-1 के शुरू होने से पहले नई सीटों के बारे में निम्नलिखित संस्थानों से जानकारी मिली है, जो कॉलेजों द्वारा योगदान नहीं किया जा सकता था। इसलिए, सक्षम प्राधिकारी ने सुपर स्पेशियलिटी सीटों की बर्बादी को रोकने के लिए एसएस काउंसलिंग 2022 के राउंड -2 के सीट मैट्रिक्स में डीएम/ एमसीएच सीटों को दूसरे दौर में शामिल करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed