फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET: Re-Test For 1,563 Candidates On June 23, Says National Exam Body

NEET 2024: एनटीए ने जारी किया नोटिस, 1563 उम्मीदवारों को देनी होगी दोबारा परीक्षा

Thu, 13 Jun 2024 03:47 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 13 Jun 2024 03:47 PM IST
सार

NEET 2024: नीट यूजी परीक्षा के 1563 उम्मीदवारों के परिणाम रद्द कर दिए गए हैं। इन उम्मीदवारों की पुनः परीक्षा 23 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी। एनटीए ने इसके संबंद्ध में एक नोटिस भी जारी किया है।

विज्ञापन
NEET: Re-Test For 1,563 Candidates On June 23, Says National Exam Body
एनटीए के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

NEET-UG Row: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को घोषणा की है कि सभी 1,563 नीट यूजी उम्मीदवारों की पुनः परीक्षा 23 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी। इन उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे। एनटीए द्वारा यह नोटिस सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद जारी किया गया है। 

विज्ञापन


एनटीए ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, "एनटीए की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों के बाद, सभी 1,563 छात्रों को दिए गए अनुग्रह/प्रतिपूरक अंक वापस ले लिए गए हैं। सभी 1,563 उम्मीदवारों की दोबारा परीक्षा 23 जून, 2024 को होगी।"
विज्ञापन



राष्ट्रीय परीक्षा निकाय ने आगे कहा कि वह शीघ्र ही एक सार्वजनिक नोटिस जारी करेगा और इन 1,563 उम्मीदवारों से ईमेल के माध्यम से भी संपर्क करेगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें आधिकारिक सूचना प्राप्त हो।

23 जून को होगी परीक्षा

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने आज सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 1,563 उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे, जिनके स्कोरकार्ड रद्द कर दिए जाएंगे। इन उम्मीदवारों के पास पुनः परीक्षा में शामिल होने का विकल्प होगा। दोबारा लिए गए टेस्ट के नतीजे 30 जून को घोषित किए जाएंगे।

केंद्र ने आज सुप्रीम कोर्ट को बताया, "आरोपों की जांच के लिए 10, 11 और 12 जून को एक समिति की बैठक हुई थी। समिति की सिफारिशों के आधार पर, प्रभावित उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड रद्द कर दिए जाएंगे और इन छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।"

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG 2024 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया को न रोकने के अपने फैसले की फिर से पुष्टि की। शीर्ष अदालत ने कहा, "काउंसलिंग निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगी और इसमें कोई रुकावट नहीं होगी। अगर परीक्षा जारी रहती है, तो बाकी सब भी जारी रहेगा, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है।"

केंद्र ने कहा कि एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 6 जुलाई से शुरू होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पालन के क्रम में ही एनटीए ने नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed