NEET PG Result Cancelled: नीट पीजी के 22 उम्मीदवारों के परिणाम रद्द! देखें पूरी लिस्ट, जानें बोर्ड ने क्या कहा
NBEMS: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने नीट पीजी 2025 में शामिल 22 उम्मीदवारों के रिजल्ट रद्द कर दिए हैं। बोर्ड ने कहा है कि इस रद्द किए गए स्कोर कार्ड या इसके परिणाम का किसी भी प्रकार के उपयोग के लिए करना गैरकानूनी होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG Result Cancelled: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने नीट पीजी 2025 परीक्षा में शामिल 22 उम्मीदवारों का रिजल्ट रद्द कर दिया है। जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस कार्रवाई में केवल नीट पीजी 2025 सत्र के 13 उम्मीदवार शामिल हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं, एनबीईएमएस ने अपनी लिस्ट में साल 2021, 2022, 2023 और 2024 के उन उम्मीदवारों के नाम भी शामिल किए हैं, अब उन सभी वर्षों के ये उम्मीदवारों के रिजल्ट भी अमान्य घोषित कर दिए गए हैं।
जिन 22 उम्मीदवारों के NEET-PG परिणाम रद्द कर दिए गए हैं, उनमें से 13 उम्मीदवार 2025, 3 उम्मीदवार 2024, 4 उम्मीदवार 2023, और 1-1 उम्मीदवार 2022 और 2021 में परीक्षा में बैठे थे। यह निर्णय बोर्ड की परीक्षा आचार समिति ने लिया है, जिन्होंने कई सत्रों में हुई कदाचार की घटनाओं की विस्तृत जांच के बाद इसे लागू किया।
बोर्ड ने क्या कहा?
बोर्ड ने कहा है कि, सूचीबद्ध उम्मीदवारों के लिए जारी किए गए NEET-PG के स्कोर कार्ड, यदि कोई हैं, रद्द कर दिए गए हैं। इसका मतलब है कि अब ये स्कोर कार्ड या उनके परिणाम वैध नहीं हैं। इन रद्द किए गए स्कोर कार्ड या परिणामों का किसी भी उद्देश्य के लिए उपयोग करना गैरकानूनी होगा, जैसे कि नौकरी के लिए आवेदन करना, PG कोर्स में दाखिला लेना, उच्च शिक्षा में नामांकन/पंजीकरण करना आदि।
NBEMS ने स्पष्ट किया है, कि यदि कोई उम्मीदवार इन रद्द किए गए परिणामों का उपयोग करके नौकरी, दाखिला या पंजीकरण करता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उम्मीदवार की होगी। NBEMS इस संबंध में किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी या दायित्व नहीं लेगा।
कमेंट
कमेंट X