फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Counselling Round 1 Registrations Ends know next process

NEET PG Counselling 2022: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड-1 के लिए आवेदन समाप्त, जानें क्या होगी अगली प्रक्रिया

Fri, 23 Sep 2022 03:49 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 23 Sep 2022 03:49 PM IST
सार

NEET PG Counselling 2022: NEET PG 2022 के राउंड-1 काउंसलिंग की अगली प्रक्रिया के तहत आज छात्र अपने कॉलेज और कोर्स के लिए च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे।

विज्ञापन
NEET PG Counselling Round 1 Registrations Ends know next process
NEET PG Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET PG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी MCC की ओर से नीट पीजी 2022/NEET PG 2022 के राउंड-1 काउंसलिंग की आवेदन प्रक्रिया को आज 23 सितंबर, 2022 को दोपहर 12 बजे समाप्त कर दिया गया है। काउंसलिंग की प्रक्रिया 20 सितंबर, 2022 से शुरू की गई थी। अब इसके लिए पंजीयन बंद कर दिए गए हैं। तो क्या होगी अब पंजीकरण के बाद की प्रक्रिया? कैसे मिलेगा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पाठ्यक्रमों में प्रवेश? आइए जानते हैं...

विज्ञापन

NEET PG Counselling 2022: क्या होगी अगली प्रक्रिया?
NEET PG 2022 के राउंड-1 काउंसलिंग की अगली प्रक्रिया के तहत आज छात्र अपने कॉलेज और कोर्स के लिए च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। इस प्रक्रिया को पूरा करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET PG Counselling 2022:  कैसे करें च्वाइस फिलिंग और लॉक?

  • उम्मीदवार राउंड-1 काउंसलिंग के तहत च्वाइस फिलिंग और लॉ करने के लिए नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन करें-: 
  • सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे  dental या medical के सेक्शन में जाएं।
  • अब अपने नीट पीजी रोल नंबर, सुरक्षा पिन और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब अपनी पसंद के कोर्स, संस्थान आदि का च्वाइस फिल करें
  • अब सेव करें और आगे बढ़ें।
  • अब च्वाइस लॉक हो गया है।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन

NEET PG Counselling 2022: च्वाइस फिलिंग और लॉक के बाद क्या?
छात्रों की ओर से च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया के बाद सीट अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीदवारों को सीट नीट परीक्षा में उनकी रैंक, च्वाइस फिलिंग, सीट की उपलब्धता, आरक्षण मानदंडों के आधार पर अलॉट की जाएगी। सीट आवंटन पूरा होने के बाद, राउंड 1 काउंसलिंग के परिणाम एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed