NEET PG 2022: नीट पीजी काउंसलिंग पहले दौर का अलॉटमेंट रिजल्ट रद्द, एमसीसी ने जारी किया अर्जेंट नोटिस
NEET PG Counselling Round-1 Result : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के राउंड -1 के लिए जारी अंतरिम परिणाम को वापस लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG Counselling 2022 Round-1 Seat Alottment Result: नीट-पीजी काउंसलिंग 2022 में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवार तत्काल ध्यान दें। नीट पीजी काउंसलिंग 2022 में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से पीजी काउंसलिंग के राउंड -1 के लिए अंतरिम परिणाम जो मंगलवार यानी 27.09.2022 को अपलोड किया गया था, वापस लिया जा रहा है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के व्यापक जनहित को देखते हुए च्वॉइस फिलिंग की सुविधा पुन: शुरू की जा रही है।
NEET PG Counselling 2022: च्वॉइस फिलिंग के दौरान नहीं दिख रहे थे विकल्प
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि क्योंकि कुछ पोस्ट ग्रेजुएट डीएनबी संस्थानों ने पोर्टल पर अपना एड्रेस प्रोफाइल पूरा नहीं किया है, जिसके कारण च्वॉइस फिलिंग के दौरान उम्मीदवारों द्वारा 'स्टेट फिल्टर' लागू किए जाने पर संबंधित राज्य से उनके कॉलेज और सीटें दिखाई नहीं दे रही थीं, जबकि उनकी सीटें राउंड-1 के सीट मैट्रिक्स में शामिल थीं और च्वॉइस फिलिंग के लिए उपलब्ध थीं।
NEET PG Counselling Result: च्वॉइस को अनफ्रीज करने का विकल्प मिलेगा
इसलिए नीट पीजी काउंसलिंग के पहले दौर के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को रद्द किया जा रहा है। इसके साथ ही व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए, सक्षम प्राधिकारी ने च्वॉइस फिलिंग को फिर से खोलने और राउंड -1 के लिए नए कार्यक्रम के अनुसार एक नया परिणाम जारी करने का निर्णय लिया है। अधिसूचना में कहा गया है कि जो उम्मीदवार पहले की गई अपनी पसंद से संतुष्ट हैं, उन्हें कोई बदलाव करने की आवश्यकता नहीं है और सॉफ्टवेयर सीट प्रोसेसिंग के लिए उम्मीदवार द्वारा पहले से लॉक किए गए विकल्पों को चुन लेगा। हालांकि, जो लोग अपनी च्वॉइस फिलिंग में बदलाव करना चाहते हैं, वे एमसीसी पोर्टल पर 'सहमति' देकर अपनी च्वॉइस फिलिंग को अनफ्रीज कर सकते हैं।
NEET PG Counselling: राउंड-1 के लिए नया शेड्यूल जारी
-
राउंड-1 के लिए च्वॉइस फिलिंग : 28.09.2022 के 05:00 बजे के बाद से 30.09.2022 को सुबह 08 बजे तक -
च्वॉइस लॉकिंग शुरू होगी : 29.09.2022 के अपराह्न 03 बजे से -
राउंड-1 की सीट प्रोसेसिंग : 30.09.2022 -
अंतरिम परिणाम की घोषणा : 30.09.2022 -
अंतिम परिणाम की घोषणा : 30.09.2022 -
राउंड-1 के लिए रिपोर्टिंग : 01.10.2022 से 07.10.2022 को शाम 05 बजे तक
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए एमसीसी की वेबसाइट के संपर्क में रहें और अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद ही संबंधित संस्थानों में रिपोर्टिंग के लिए अपनी यात्रा की व्यवस्था करें।
कमेंट
कमेंट X