NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी राउंड-1 के लिए आज से भरें विकल्प, इस तिथि तक कॉलेज में करें रिपोर्ट
NEET PG Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी आज से नीट पीजी काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। राउंड-1 में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से विकल्प भर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG Counselling 2024: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG 2024) के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है, जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट (mcc.nic.in) पर जाकर विकल्प भर सकते हैं। उम्मीदवार 8 नवंबर से 17 नवंबर रात 11:55 बजे तक, उम्मीदवार अपने चुने हुए विकल्पों को भर सकते हैं और लॉक कर सकते हैं।
एमसीसी द्वारा प्रदान की जाने वाली काउंसलिंग के अलावा राज्य स्तर की सीटों के लिए भी राज्य अपने दौरों का आयोजन करेंगे। सीट पाने की अपनी संभावनाओं को बढ़ाने के लिए उम्मीदवार अपने राज्य की काउंसलिंग एजेंसियों से विशिष्ट शेड्यूल के बारे में पूछ सकते हैं।
क्या है आगे का प्रोसेस?
नीट पीजी राउंड-1 के लिए सीट आवंटन जारी होने के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए अपने संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। छात्रों को प्रवेश के उद्देश्य से सभी मूल प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज ले जाने होंगे। जो उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले सीट स्वीकार नहीं करते हैं, उन्हें काउंसलिंग के बाद के दौर से सीधे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
नीट पीजी 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया का लक्ष्य पूरे भारत में योग्य आवेदकों को समान रूप से स्नातकोत्तर चिकित्सा सीटें आवंटित करना है।
- एआईक्यू, डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए काउंसलिंग 4 दिसंबर से 12 दिसंबर 2024 तक होगी।
- एआईक्यू, डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी में शामिल होने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2024 है।
- स्टेट काउंसलिंग 12 दिसंबर से 23 दिसंबर 2024 तक स्टेट काउंसलिंग होगी।
- जॉइनिंग की आखिरी तारीख (राज्य): 28 दिसंबर 2024
कमेंट
कमेंट X