फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Counselling 2023 Round 2 registration ends check seat allotment result at mcc.nic.in

NEET PG Counselling 2023: दूसरे राउंड का पंजीकरण खत्म, अब सीट आवंटन रिजल्ट का इंतजार

Tue, 22 Aug 2023 01:45 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 22 Aug 2023 01:45 PM IST
सार

NEET PG Counselling 2023 Round 2: नीट पीजी के दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। 

विज्ञापन
NEET PG Counselling 2023 Round 2 registration ends check seat allotment result at mcc.nic.in
NEET PG Counselling 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET PG Counselling 2023 Round 2: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (नीट पीजी) के दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 22 अगस्त 2023 को समाप्त हो चुकी है। भुगतान की सुविधा रात 08 बजे बंद हो जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार अब सीट आवंटन परिणाम का इंतजार करेंगे।

विज्ञापन

दूसरे राउंड के लिए सीट आवंटन की प्रक्रिया 23 अगस्त से 24 अगस्त, 2023 तक की जाएगी। सीट आवंटन परिणाम 25 अगस्त, 2023 को आएगा। उम्मीदवारों द्वारा एमसीसी पोर्टल पर दस्तावेजों को अपलोड करना 26 अगस्त 2023 से किया जाएगा। उम्मीदवारों की रिपोर्टिंग/ज्वाइनिंग 27 अगस्त से 04 सितंबर, 2023 तक की जाएगी। एमसीसी द्वारा डेटा साझा करने वाले संस्थानों द्वारा शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 05 सितंबर से 06 सितंबर, 2023 तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीट पीजी 2023 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार आज रात 11:55 बजे तक राउंड 2 के लिए अपनी पसंद भर सकते हैं, जबकि चॉइस लॉकिंग विंडो आज यानी 22 अगस्त दोपहर 03 बजे खुलेगी और रात 11:55 बजे बंद हो जाएगी।

विज्ञापन

NEET PG 2023 काउंसलिंग चार राउंड में आयोजित की जा रही है। राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड। नीट पीजी काउंसलिंग मेरिट सूची पंजीकरण विंडो के दौरान उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed