NEET PG Counselling 2023: आज से शुरू हो रही च्वॉइस लॉकिंग सुविधा, 25 को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
NEET PG: राउंड 2 के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया 25 से 27 अगस्त के बीच की जाएगी। च्वॉइस लॉकिंग आज से शुरू होने जा रही है। उम्मीदवार नीचे बताए समय के अनुसार सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा कर लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG Counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज दोपहर 3 बजे से नीट पीजी चॉइस लॉकिंग सुविधा की शुरुआत करने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने एमसीसी एनईईटी पीजी काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण कराया है, वे आज से आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जाकर अपनी प्राथमिकताएं लॉक कर पाएंगे।
25 से 27 अगस्त के बीच आवंटन प्रक्रिया
शेड्यूल के मुताबिक, NEET PG राउंड 2 सीट आवंटन प्रक्रिया 25 से 27 अगस्त के बीच की जाएगी। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर, यानी NEET PG के आधार पर एमडी, एमएस, एमडीएस और पीजी मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन किया जाएगा।
चॉइस लॉकिंग सुविधा आज रात 11:55 बजे तक
पीजी काउंसलिंग 2023 के राउंड 2 के लिए 'रीसेट रजिस्ट्रेशन' विकल्प 23 अगस्त को रात 9 बजे तक उपलब्ध कराया गया था। उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों, सीटों की उपलब्धता और अन्य कारकों के आधार पर, एमसीसी 28 अगस्त को नीट पीजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम घोषित करेगा। NEET PG काउंसलिंग की तारीखों के मुताबिक, चॉइस लॉकिंग सुविधा आज रात 11:55 बजे समाप्त हो जाएगी।
विकल्प भरने के बाद प्रिंटआउट लेना जरूरी
विकल्प भरने के बाद, लॉक करने से पहले इसे संशोधित किया जा सकता है। सबमिट किए गए विकल्पों का प्रिंटआउट लेने के लिए विकल्पों को लॉक करना जरूरी है। यदि कोई उम्मीदवार सबमिट की गई पसंद को लॉक नहीं करता है, तो उन्हें सबमिट की गई प्राथमिकता के अनुसार स्वचालित रूप से लॉक कर दिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को विकल्पों का प्रिंट लेने की अनुमति होगी, लेकिन वे विकल्पों में किसी तरह का संशोधन नहीं कर पाएंगे।
विकल्प लॉक हो जाने के बाद संशोधन नहीं
आवेदक इस बात का ख्याल रखें कि एक बार विकल्प लॉक हो जाने के बाद, उन्हें संशोधित नहीं किया जा सकता है। लॉकिंग सुविधा का उपयोग करने के बाद, उम्मीदवारों को NEET PG राउंड 2 विकल्पों का प्रिंट आउट लेना होगा।
कमेंट
कमेंट X