फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Counselling 2022 Mop-Up Round Final Result Out on mcc.nic.in Know How to Check

NEET PG 2022: नीट पीजी काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड का अंतिम परिणाम जारी, यहां से करें डाउनलोड

Sat, 19 Nov 2022 04:42 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 19 Nov 2022 04:42 PM IST
सार

NEET PG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने शनिवार, 19 नवंबर को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) काउंसलिंग 2022 मॉप-अप राउंड का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी कर दिया है।

विज्ञापन
NEET PG Counselling 2022 Mop-Up Round Final Result Out on mcc.nic.in Know How to Check
NEET PG 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NEET PG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने शनिवार, 19 नवंबर को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) काउंसलिंग 2022 मॉप-अप राउंड का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर NEET PG मॉप-अप राउंड का सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं। इससे पहले शुक्रवार, 18 नवंबर को अंतरिम परिणाम जारी किया गया था, इसके खिलाफ प्राप्त शिकायतों पर विचार करने और उनके निपटान के बाद एमसीसी ने नीट पीजी मॉप-अप राउंड का अंतिम परिणाम जारी किया है।

विज्ञापन

NEET PG 2022 मॉप-अप राउंड फाइनल रिजल्ट ऐसे देखें

एमसीसी ने नीट पीजी उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर मॉप-अप राउंड का रिजल्ट तैयार किया है। नीट पीजी मॉप-अप राउंड का रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए, निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण करें ...

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवारों को एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा। 
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद नीट पीजी काउंसलिंग मॉप-अप राउंड पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब अंतिम परिणाम नीट पीजी 2022 मॉप अप राउंड एमडी एमएस डीएनबी के लिंक का चयन करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां अपने नीट पीजी रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन के साथ लॉग इन करना होगा।  
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब आपका अंतिम परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार यहां से फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर लें। 
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET PG Counselling: शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवारों के लिए निर्देश

एमसीसी ने अधिसूचना में कहा कि सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के तहत एमडी, एमएस, डिप्लोमा, एमडीएस, पीजी डीएनबी कोर्स के लिए आयोजित मॉप-अप राउंड का रिजल्ट जारी हो चुका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही आवंटित कॉलेज / संस्थान से संपर्क करें और एमसीसी वेबसाइट से आवंटन पत्र डाउनलोड करने के बाद ही वहां जाएं। एमसीसी ने जिन उम्मीदवारों को फाइनल रिजल्ट में शॉर्ट लिस्ट किया है, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित कॉलेजों में पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेजों में जाकर आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। एमसीसी उम्मीदवारों को रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि और अन्य विवरण के लिए एक नया कार्यक्रम जारी करेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed