फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   neet pg counselling 2021 round 1 registration begins today, know full process to apply online on mcc.nic.in

NEET PG Counselling 2021: नीट पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड की पंजीकरण प्रक्रिया आज से, यहां जानें कब क्या होगा?

Wed, 12 Jan 2022 09:47 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 12 Jan 2022 09:47 AM IST
सार

NEET PG Counselling 2021:  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने नीट पीजी 2021 काउंसलिंग प्रक्रिया 12 जनवरी, 2022 से शुरू होने की घोषणा की थी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने काउंसलिग के शेड्यूल को भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन
neet pg counselling 2021 round 1 registration begins today, know full process to apply online on mcc.nic.in
नीट पीजी काउंसलिंग 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET PG Counselling 2021 registration begins: नीट पीजी काउंसलिंग 2021 के लिए पहले राउंड की पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी बुधवार, 12 जनवरी, 2022 से शुरू हो गई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने काउंसलिग का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। पहले राउंड के काउंसलिग की प्रक्रिया 12 जनवरी, 2022 से लेकर 28 जनवरी, 2022 तक चलेगी। हालांकि, पहले राडंड की पंजीकरण प्रक्रिया 17 जनवरी को समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : NEET PG Counselling 2021: नीट-पीजी काउंसलिंग को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी, इस साल जारी रहेगा ईडब्ल्यूएस कोटा
विज्ञापन


इसके बाद सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने नीट पीजी 2021 काउंसलिंग प्रक्रिया 12 जनवरी, 2022 से शुरू होने की घोषणा की थी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने महीनों तक चली सुनवाई के बाद नीट पीजी काउंसलिंग को शुरू करने का आदेश दिया था। अमर उजाला आपको बता रहा है नीट पीजी काउंसलिंग 2021 की पूरी प्रक्रिया और इसके लिए जरूरी दस्तावेजों के बारे में...

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET PG Counselling 2021: चार राउंड में होगी काउंसलिंग

एमसीसी द्वारा इस सत्र से अखिल भारतीय कोटा की 50 फीसदी सीटों के लिए नीट काउंसलिंग के कुल चार राउंड आयोजित किए जाएंगे। यह एआईक्यू राउंड-1, एआईक्यू राउंड-2, एआईक्यू मॉपअप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वैकेंसी के अनुसार आयोजित की जाएगी। इससे पहले तक एमसीसी केवल दो राउंड का आयोजन करती थी और रिक्त बची सीटों को राज्य कोटे में स्थानांतरित कर देती थी। इस कारण कई छात्र प्रवेश से वंचित रह जाते थे। अब चार राउंड की काउंसलिंग से कई छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : NEET PG Counselling 2021: एमसीसी ने जारी किया नीट पीजी काउंसलिंग 2021 का शेड्यूल, 12 से 17 जनवरी तक होंगे रजिस्ट्रेशन

NEET PG Counselling 2021: इन सीटों के लिए होगी काउंसलिंग

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की ओर से नीट पीजी काउंसलिंग 2021 की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ही आयोजित की जाएगी। एमसीसी द्वारा कुल 4 राउंड की काउंसलिंग के माध्यम से योग्य छात्रों को अखिल भारतीय कोटा, डीम्ड, केंद्रीय विश्वविद्यालय और एएफएमएस (एमडी/ एमएस/ डिप्लोमा/ पीजी डीएनबी) की सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।  

NEET PG Counselling 2021: ये है काउंसलिग का पूरा शेड्यूल

  1. नीट पीजी काउंसलिंग 2021 राउंड-1 का आयोजन : 12 से 28 जनवरी, 2022
  2. नीट पीजी काउंसलिंग 2021 राउंड-2 का आयोजन : 03 से 19 फरवरी, 2022
  3. नीट पीजी काउंसलिंग 2021 मॉप-अप राउंड  का आयोजन : 22 फरवरी से 03 मार्च, 2022
  4. नीट पीजी काउंसलिंग 2021 स्ट्रे वेकेंसी राउंड का आयोजन : सीटों के रिक्त रहने पर तारीखें घोषित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें : NEET PG 2021 Score Card: ऑल इंडिया 50% सीट कोटे के लिए नीट पीजी 2021 स्कोर कार्ड जारी

नीट पीजी काउंसलिग 2021 के कुछ जरूरी नियम

  1. अखिल भारतीय कोटा की 50 फीसदी सीटों पर नीट पीजी काउंसलिंग 2021 कुल  4 राउंड एआईक्यू राउंड-1, एआईक्यू राउंड-2, एआईक्यू मॉपअप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वैकेंसी के अनुसार आयोजित होगी।
  2. दो राउंड की काउंसलिग पूरी होने के बाद रिक्त सीटों को एआईक्यू मॉपअप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वैकेंसी के माध्यम से भरा जाएगा।
  3. छात्रों को काउंसलिंग में नए (फ्रेश) पंजीकरण  की सुविधा केवल पहले तीन राउंड में ही मिलेगी। 
  4. छात्रों को सीट अपग्रेड करने का मौका केवल पहले राउंड में ही दिया जाएगा।
  5. जो भी उम्मीदवार पहले दो राउंड या इसके बाद की काउंसलिंग में सीट को ज्वाइन कर चुके हैं, उन्हें सीट छोड़ने या अगली काउंसलिंग में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

NEET PG Counselling : इन दस्तावेजों को रखें तैयार

  1. नीट का प्रवेश पत्र
  2. नीट के स्कोर रैंक के साथ नीट 2021 का स्कोर कार्ड
  3. आयु के प्रमाण के लिए कक्षा 10वीं की मार्कशीट।
  4. 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  5. एक वैध पहचान पत्र - जैसे आधार, वोटर आईडी आदि
  6. एमसीसी का अलॉटमेंट सर्टिफिकेट
  7. एमबीबीएस की मार्कशीट
  8. एमबीबीएस की डिग्री सर्टिफिकेट
  9. इंटर्नशिप सर्टिफिकेट
  10. जाति पहचान पत्र (अगर लागू हो तब)
  11. दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो तो)

NEET PG Counselling 2021 : कैसे करें पंजीकरण?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अपना पंजीकरण  कर सकते हैं।

  1. छात्र सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे न्यूज एंड इवेंट के सेक्शन में जाएं।
  3. यहां दिखाई दे रहे नीट पीजी काउंसलिंग 2021 के लिए पंजीकरण  से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
  5. अब जरूरी जानकारी को दर्ज करें और अपना पंजीकरण  करें।
  6. अब अपने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  7. अब पंजीकरण  के लिए मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र भरें।
  8. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  9. आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed