NEET PG 2021 Score Card: ऑल इंडिया 50% सीट कोटे के लिए नीट पीजी 2021 स्कोर कार्ड जारी
Sarkari Result NEET PG 2021 Score Card Released for AIQ 50% Seats: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, NBE द्वारा NEET PG 2021 के लिए उम्मीदवारों का व्यक्तिगत स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है। स्कोर कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए है जो 50% अखिल भारतीय कोटा सीटों पर काउंसलिंग के लिए पात्र हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET PG 2021 के लिए उम्मीदवारों का व्यक्तिगत स्कोर कार्ड राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, NBE द्वारा जारी कर दिया गया है। स्कोर कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए है जो 50% अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग के लिए पात्र हैं। उम्मीदवार अब स्कोर कार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जा सकते हैं।
NEET PG 2021 परिणाम का 28 सितंबर, 2021 को घोषित किया गया था। काउंसलिंग राउंड के लिए सभी योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं। व्यक्तिगत NEET PG 2021 स्कोर कार्ड तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
नीट पीजी काउंसलिंग 12 जनवरी से शुरू होगी
उधर, रविवार को एक घोषणा में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि NEET PG काउंसलिंग 2021 की प्रक्रिया 12 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। नीट पीजी काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उनकी उम्मीदवारी पात्रता मानदंड की पूर्ति के अधीन है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को पोस्ट के माध्यम से स्कोर कार्ड की कोई हार्ड कॉपी प्राप्त नहीं होगी।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
जम्मू-कश्मीर के कुछ ही छात्र होंगे पात्र
जम्मू-कश्मीर से एमबीबीएस की पढ़ाई / उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार 2021 प्रवेश सत्र के लिए अखिल भारतीय 50 प्रतिशत कोटा सीटों के लिए पात्र नहीं हैं। हालांकि, जिन उम्मीदवारों को भारत सरकार द्वारा (केंद्रीय कोटे की सीटों के तहत) तत्कालीन राज्य जम्मू-कश्मीर के मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस करने के लिए नामांकित किया गया था, वे अखिल भारतीय 50 प्रतिशत कोटा एमडी / एमएस / पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए पात्र हैं। अधिक विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
यह भी पढ़ें : NEET UG Counselling: जल्द शुरू होगी नीट यूजी काउंसलिंग, तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज
नीट पीजी 2021 स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर, सूचना अनुभाग पर जाएं और 'नीट-पीजी 2021-अखिल भारतीय 50% कोटा सीटों के लिए परिणाम सह स्कोर कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ फाइल में एक नोटिस स्क्रीन पर दिखाई देगा। नोटिस के पहले पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक को खोजें और क्लिक करें।
- नीट पीजी 2021 स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X