फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   neet pg counselling 2021 date and time admission process documents required for neet counselling details

NEET PG Counselling 2021: क्या होगी नीट पीजी काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया, जानिए कौन से दस्तावेज हैं जरूरी 

Fri, 07 Jan 2022 11:05 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 07 Jan 2022 11:05 AM IST
सार

NEET PG Counselling 2021: कोर्ट ने काउंसलिंग प्रक्रिया में ओबीसी वर्ग के लिए 27 फीसदी आरक्षण को मंजूरी दी है। वहीं,  ईडब्लूएस के लिए 10 फीसदी आरक्षण को इस वर्ष के लिए प्रभावी रखा गया है।

विज्ञापन
neet pg counselling 2021 date and time admission process documents required for neet counselling details
नीट पीजी काउंसलिंग 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET PG Counselling 2021: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद नीट पीजी काउंसलिंग की प्रक्रिया अब शुरू होने वाली है। छात्रों की अपील, रेजिडेंट डॉक्टरों (फोर्डा) की हड़ताल और केंद्र सरकार की न्यायलय में दलीलों के बाद छात्रों का लंबा इंतजार खत्म होने वाला है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद नीट पीजी काउंसलिंग को हरी झंडी दे दी है। कोर्ट ने काउंसलिंग प्रक्रिया में ओबीसी वर्ग के लिए 27 फीसदी आरक्षण को मंजूरी दी है। वहीं,  ईडब्लूएस के लिए 10 फीसदी आरक्षण को इस वर्ष के लिए प्रभावी रखा गया है। भविष्य में इस कोटे को जारी रखा जाएगा या नहीं, इस पर सुप्रीम कोर्ट में  मार्च के दूसरे हफ्ते में सुनवाई होगी। नीट पीजी काउंसलिंग अब जल्द ही शुरू होगी। पहले ही काफी समय बर्बाद होने के बाद अब छात्र जल्द से जल्द काउंलसिंग के लिए अपना पंजीयन कराना चाहेंगे। अमर उजाला आपको बताएगा क्या है नीट पीजी काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया और इसके लिए कौन से दस्तावेजों की हैं जरूरत...

विज्ञापन

 NEET PG Counselling 2021: काउंसलिंग 4 राउंड में आयोजित होगी
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने इस वर्ष से अखिल भारतीय कोटा की सीटों पर नीट काउंसलिंग प्रक्रिया के नियमों में बदलाव किए हैं। एमसीसी की ओर से नीट काउंसलिंग के लिए अब काउंसलिंग के चार राउंड आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले तक एमसीसी काउंसलिंग के केवल राउंड ही आयोजित करती थी। इन राउंड के बाद रिक्त बची सीटों को राज्य कोटा के लिए स्थानानांतरित कर दिया जाता था। इस कारण से कई छात्र मेडिकल में प्रवेश लेने से वंचित रह जाते थे। अब नीट काउंसलिंग एआईक्यू राउंड-1, एआईक्यू राउंड-2, एआईक्यू मॉपअप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वैकेंसी के अनुसार आयोजित की जाएगी। यह नियम नीट पीजी की 50 फीसदी और नीट यूजी की 15 फीसदी अखिल भारतीय कोटा की 15 फीसदी सीटों पर प्रभावी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET PG Counselling 2021 : इन सीटों के लिए होगी काउंसलिंग
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की ओर से नीट पीजी काउंसलिंग 2021 की सभी प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर आयोजित की जाएगी। एमसीसी द्वारा कुल 4 राउंड की काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को अखिल भारतीय कोटा, डीम्ड, केंद्रीय विश्वविद्यालय और एएफएमएस (एमडी/एमएस/डिप्लोमा/पीजी डीएनबी) की सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।  

विज्ञापन

NEET PG Counselling 2021 में महत्वपूर्ण बदलाव

1. अखिल भारतीय कोटा की सीटों पर नीट काउंसलिंग 4 राउंड एआईक्यू राउंड-1, एआईक्यू राउंड-2, एआईक्यू मॉपअप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वैकेंसी के अनुसार होगी।
2. दो राउंड के बाद बची हुई सीटों को एआईक्यू मॉपअप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वैकेंसी से भरा जाएगा।
3. नए (फ्रेश) पंजीयन की सुविधा केवल पहले तीन राउंड में दी जाएगी। 
4. सीट अपग्रेड का मौका केवल पहले राउंड में मिलेगा।
5. जिन उम्मीदवारों ने दो राउंड या इसके बाद की काउंसलिंग में सीट ज्वाइन कर ली है, उन्हें सीट छोड़ने या अगली काउंसलिंग में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

NEET PG Counselling 2021 के लिए इन दस्तावेजों को रखें तैयार

1. नीट प्रवेश पत्र
2. नीट स्कोर रैंक के साथ नीट 2021 का स्कोर कार्ड
3. आयु प्रमाण के लिए कक्षा 10वीं की मार्कशीट।
4. बारहवीं कक्षा की मार्कशीट
5. वैद्य पहचान पत्र - आधार, वोटर आइडी आदि
6. एमसीसी का अलॉटमेंट सर्टिफिकेट
7. एमबीबीएस की मार्कशीट
8. एमबीबीएस की डिग्री सर्टिफिकेट
9. इंटर्नशिप सर्टिफिकेट
10. जाति पहचान पत्र (अगर लागू हो तब)
11. दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)

NEET PG Counselling 2021 के लिए कैसे कर सकेंगे नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पंजीयन

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपा पंजीयन करवा सकते हैं।

1. सबसे पहले छात्र मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे न्यूज एंड इवेंट के सेक्शन में जाएं।
3. अब नीट पीजी काउंसलिंग से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
4. अब पंजीयन के लिए मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
5. अब आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. आगे की जरूरत के लिए अपना आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

यह भी पढ़ें-  NEET PG Counselling 2021: नीट पीजी काउंसलिंग में क्यों हुई देरी, क्या रहे अब तक के विवाद, जानिए सब कुछ 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed