फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Admit Card 2025 Released: Exam on August 3; Here Know How to Download

NEET PG Admit Card OUT: नीट पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, तीन अगस्त को होगा एग्जाम; ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 31 Jul 2025 07:47 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 31 Jul 2025 07:47 AM IST
सार

NEET PG Admit Card 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने आज, 31 जुलाई को नीट पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
NEET PG Admit Card 2025 Released: Exam on August 3; Here Know How to Download
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

NEET PG Admit Card 2025 OUT: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज, 31 जुलाई को नीट पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से अपना नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

NEET PG 2025 Exam Date: 3 अगस्त को नीट पीजी परीक्षा

नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त को एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक के चार उत्तर होंगे। उम्मीदवारों को चार उत्तरों में से सही उत्तर चुनना होगा। एनबीईएमएस ने एक आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल भी जारी किया है जहां उम्मीदवार नीट पीजी 2025 और अन्य परीक्षाओं के बारे में प्रामाणिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह परीक्षा देशभर के विभिन्न स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ली जाएगी। इन कोर्सों में शामिल हैं:
  • डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD)
  • मास्टर ऑफ सर्जरी (MS)
  • स्नातकोत्तर डिप्लोमा
  • पोस्ट MBBS डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (DNB)
  • डॉक्टरेट ऑफ नेशनल बोर्ड (DrNB)
  • अन्य डिप्लोमा पाठ्यक्रम
परीक्षा का आयोजन नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा किया जा रहा है। परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद नीट पीजी 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके जरिए MD, MS और PG डिप्लोमा कोर्सों में दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उस पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती या त्रुटि नजर आती है, तो तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क कर सुधार करवाएं।
  • परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ भी अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा, अन्यथा परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

NEET PG Admit card Download: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

नीट पीजी के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र नीचे बताए चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते है। 

  • सबसे पहले एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • यहां नीट पीजी 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नीट पीजी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed