NEET PG 2025: नीट पीजी परीक्षा की अधिसूचना जारी, कल से शुरू होगा पंजीकरण; देखें पूरा विवरण
NEET PG 2025: एनबीईएमएस ने नीट पीजी 2025 परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। पंजीकरण प्रक्रिया 17 अप्रैल 2025 को दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। परीक्षा 15 जून को आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG 2025 Notification: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) ने नीट पीजी 2025 परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिस के मुताबिक, नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 17 अप्रैल, 2025 से शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार कल से अपनी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in. के माध्यम से इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
NEET PG 2025 Registration: 7 मई तक खुली रहेगी पंजीकरण विंडो
भारत भर में स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार 17 अप्रैल, 2025 से शुरू होने वाले पोस्ट-ग्रेजुएशन के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-PG) के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन विंडो 7 मई, 2025 तक खुली रहेगी।
कल जारी होगा विस्तृत नोटिफिकेशन
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना विवरणिका को ध्यान से पढ़ें, ताकि कोई गलती न हो। परीक्षा 15 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसके परिणाम 15 जुलाई, 2025 तक आने की उम्मीद है। एनबीईएमएस कल, 17 अप्रैल को नीट पीजी 2025 परीक्षा की विस्तृत अधिसूचना जारी करेगा। उम्मीदवार नीचे तालिका में लिखी महत्वपूर्ण तिथियों को अपने कैलेंडर में नोट कर लें:
| आयोजन | तारीख |
| पंजीकरण प्रारंभ | 17 अप्रैल, 2025 |
| पंजीकरण समाप्त | 7 मई, 2025 |
| परीक्षा तिथि | 15 जून, 2025 |
| परिणाम घोषणा | 15 जुलाई 2025 तक |
NEET PG 2025 Application Form: नीट पीजी के लिए आवेदन कैसे करें?
पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने पर इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकेंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in. पर जाएं।
- अब यहां दिख रहे "NEET-PG 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, जन्मतिथि, लिंग, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके प्रारंभिक पंजीकरण पूरा करें।
- पंजीकृत ईमेल और फोन नंबर पर एक उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड भेजा जाएगा।
- क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंतिम सबमिशन से पहले सभी विवरण सत्यापित करें।
कमेंट
कमेंट X