NEET PG 2025 City Slip: नीट पीजी पर बड़ा अपडेट! 21 जुलाई को जारी होगी सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड इस दिन आएगा
NEET PG Admit Card 2025: एनबीईएमएस ने नीट पीजी परीक्षा से जुड़ा एक बड़ा अपडेट साझा किया है। ताजा नोटिस के अनुसार, नीट पीजी की शहर सूचना पर्ची 21 जुलाई को प्रकाशित कर दी जाएगी। वहीं, प्रवेश पत्र 31 जुलाई को अपलोड किए जाएंगे। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG City Slip, Admit Card 2025 Date OUT: राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (NEET PG 2025) के लिए परीक्षा शहर आवंटन पर्ची 21 जुलाई, 2025 को जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि का भी एलान कर दिया है।
एनबीईएम द्वारा जारी ताजा नोटिस के मुताबिक, नीट पीजी परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थिोयों के प्रवेश पत्र 31 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार 31 जुलाई से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
ईमेल आईडी पर मिलेगी जानकारी
एनबीईएमएस ने कहा है कि पंजीकृत अभ्यर्थियों को आवंटित परीक्षा शहर की सूचना उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से दी जाएगी। इसके बाद, 31 अगस्त को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
एनबीईएमएस 3 अगस्त को नीट पीजी 2025 को एक ही शिफ्ट में आयोजित करेगा। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शहर का विकल्प दोबारा जमा करने का भी अवसर दिया गया था। उम्मीदवारों को 13 जून से 17 जून के बीच शहरों की पसंद दोबारा जमा करने का अवसर दिया गया था।
NEET PG Helpline: कोई सवाल है तो यहां संपर्क करें
एनबीईएमएस ने कहा है कि किसी भी प्रश्न के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर +91-7996165333 या एनबीईएमएस संचार वेब पोर्टल exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main पर संपर्क कर सकते हैं।
अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों और बुनियादी ढांचे की व्यवस्था करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नीट पीजी परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था । पहले यह परीक्षा 15 जून को दो पालियों में आयोजित होने वाली थी।
3 अगस्त को नीट पीजी से जुड़े एक मामले पर सुनवाई भी
नीट पीजी परीक्षा 3 अगस्त को होनी प्रस्तावित है। वहीं, दूसरी ओर 3 अगस्त को ही सुप्रीम कोर्ट में नीट पीजी से जुड़े एक मामले पर सुनवाई होनी है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में नीट पीजी की मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी बताते हुए कई याचिकाएं दायर की गईं। सुप्रीम कोर्ट ने पिछली संक्षिप्त सुनवाई में इन याचिकाओं पर विस्तृत सुनवाई के लिए 3 अगस्त की तारीख दी है।
यह भी पढ़ें: 'नीट पीजी में पारदर्शिता की कमी', दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट तीन अगस्त को करेगा सुनवाई
याचिका में रखी गई ये मांगे
दायर याचिकाओं में से एक याचिका अधिवक्ता तन्वी दुबे के माध्यम से दायर की गई है, जिसमें नीट पीजी परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की मूल्यांकन प्रणाली को अपारदर्शी बताया गया है। इस याचिका में कई अहम मांगें की गई हैं:
- परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी (Answer Key) उपलब्ध कराई जाए।
- कौन से प्रश्न सही और कौन से गलत माने गए हैं, इसकी पूरी जानकारी दी जाए।
- जिन छात्रों के अंक में गड़बड़ी हो, उनके अंकों का पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) या दोबारा जांच (Rechecking) की सुविधा दी जाए।
- परीक्षार्थियों को विवादित प्रश्नों या उत्तरों को चुनौती देने का अवसर मिले।
- वर्तमान और भविष्य की नीट पीजी परीक्षा के लिए एक पारदर्शी मूल्यांकन प्रणाली लागू की जाए।
कमेंट
कमेंट X