{"_id":"68863c3ab22877a2f50110d8","slug":"neet-pg-2025-admit-card-release-awaited-for-august-3-exam-nbems-issues-update-2025-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET PG 2025: नीट पीजी परीक्षा के प्रवेश पत्र का इंतजार! तीन अगस्त को होगा एग्जाम; जानिए क्या बोला एनबीईएमएस","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET PG 2025: नीट पीजी परीक्षा के प्रवेश पत्र का इंतजार! तीन अगस्त को होगा एग्जाम; जानिए क्या बोला एनबीईएमएस
Sun, 27 Jul 2025 08:20 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 27 Jul 2025 08:20 PM IST
सार
NEET PG 2025: नीट पीजी 2025 की परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित होने जा रही है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज द्वारा प्रवेश पत्र जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
NEET PG Admit Card 2025
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
NEET PG Admit Card 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) dwara 3 अगस्त 2025 को नीट पीजी परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। एडमिट कार्ड जल्द ही NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।
जैसे ही एडमिट कार्ड जारी होंगे, उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर लॉगिन डिटेल्स डालकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
जैसे ही एडमिट कार्ड जारी होंगे, उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर लॉगिन डिटेल्स डालकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट पीजी एडमिट कार्ड को लेकर क्या बोला NBEMS
एनबीईएमएस ने बताया कि 21 जुलाई को ही परीक्षार्थियों को उनके एग्जाम सिटी की जानकारी दे दी गई है। लेकिन इसी के साथ एक जरूरी चेतावनी भी दी गई है। बोर्ड ने कहा है कि कुछ फर्जी एजेंट्स और दलाल उम्मीदवारों को गुमराह करने के लिए झूठे ईमेल, एसएमएस और सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए एडमिट कार्ड या परीक्षा से जुड़ी मदद का झांसा दे सकते हैं।
विज्ञापन
31 जुलाई से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
एनबीईएम द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, नीट पीजी परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 31 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार 31 जुलाई से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।NEET PG 2025 Exam Date: 3 अगस्त को नीट पीजी परीक्षा
नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक के चार उत्तर होंगे। उम्मीदवारों को चार उत्तरों में से सही उत्तर चुनना होगा। एनबीईएमएस ने एक आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल भी जारी किया है जहां उम्मीदवार नीट पीजी 2025 और अन्य परीक्षाओं के बारे में प्रामाणिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।NEET PG 2025 Admit Card 2025: प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या www.nbe.edu.in. पर जाएं।
- “NEET PG 2025” टैब पर क्लिक करें।
- अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- “प्रवेश पत्र ” या “एडमिट कार्ड” शीर्षक वाले लिंक को देखें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए स्लिप देखने, डाउनलोड करने और प्रिंट करने के लिए क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X