NEET PG Admit Card: नीट पीजी परीक्षा के लिए कल जारी होगा एडमिट कार्ड, इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड
NEET PG Admit Card 2024: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड कल, यानी 18 जून को नीट पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG 2024: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) कल 18 जून को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट पीजी) 2024 के एडमिट कार्ड जारी करेगा। प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (natboard.edu.in.) पर जाकर नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
शेड्यूल के अनुसार, नीट पीजी परीक्षा 23 जून, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। नीट पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
23 जून तक डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड में उल्लिखित किसी भी विवरण में कोई विसंगति होने पर, उम्मीदवारों को इसे ठीक करवाने के लिए तुरंत परीक्षा अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर फोटो पहचान प्रमाण सहित अन्य दस्तावेजों के साथ नीट पीजी एडमिट कार्ड ले जाना होगा। उम्मीदवार 23 जून तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
350 से अधिक मेडिकल कॉलेजों में मिल सकेगा प्रवेश
नीट पीजी परीक्षा 13,886 मास्टर ऑफ सर्जरी (MS), 26,699 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) और 922 पीजी डिप्लोमा सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम के अनुसार, MS, MD और PG डिप्लोमा प्रवेश के लिए किसी अन्य प्रवेश परीक्षा को मान्यता नहीं दी गई है। सफल उम्मीदवार सरकारी और निजी दोनों संस्थानों सहित 350 से अधिक मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
नीट पीजी मॉक टेस्ट
इस बीच, NBEMS ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी मॉक टेस्ट 2024 लिंक सक्रिय कर दिया है । जो उम्मीदवार मॉक टेस्ट देना चाहते हैं, वे NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X