{"_id":"63f8a72678d5bf682d066039","slug":"neet-pg-2023-exam-postpone-supreme-court-will-hear-petition-for-postponement-neet-pg-2023-27-february-2023-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET PG 2023 Postponement: नीट पीजी पर बड़ा अपडेट, अब 27 फरवरी को होगी सुनवाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET PG 2023 Postponement: नीट पीजी पर बड़ा अपडेट, अब 27 फरवरी को होगी सुनवाई
Fri, 24 Feb 2023 05:31 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 24 Feb 2023 05:31 PM IST
सार
NEET PG 2023 Postponement: सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने नीट पीजी 2023 को स्थगित करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए इसे अगले सप्ताह तक के लिए टाल दिया है।
विज्ञापन
NEET PG
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG 2023 Postponement: सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) स्थगित करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए सोमवार, 27 फरवरी तक के लिए इसे स्थगित कर दी है। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने NBE को कुछ जानकारी और एक समाधान के साथ आने के लिए कहा है। साथ ही स्पष्ट रूप से यह भी कहा है कि किसी भी तरह से कोई आदेश पारित नहीं किया जा रहा है। सुनवाई की अगली तारीख तक इस मुद्दे को खुला रखा जाएगा।
विज्ञापन
नीट पीजी 2023 के इच्छुक उम्मीदवार चाहते हैं कि परीक्षा को दो से तीन महीने के लिए टाल दिया जाए, क्योंकि परीक्षा की तारीख से लेकर काउंसलिंग तक एक बड़ा अंतर होगा और परीक्षा स्थगित करने से उम्मीदवारों को राहत मिलेगी। नीट पीजी 2023 का आयोजन 05 मार्च को होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट पीजी 2023 के लिए एमबीबीएस इंटर्नशिप कट-ऑफ तारीख को बढ़ाकर 11 अगस्त कर दिया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (एनबीएसईएमएस) ने अनिवार्य इंटर्नशिप कट-ऑफ तारीख को दो बार बढ़ाया है। सबसे पहले, इसे 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून, 2023 कर दिया गया था।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने तेलंगाना के याचिकाकर्ताओं द्वारा NEET PG 2023 को तीन महीने के लिए स्थगित करने की मांग करने वाले अभ्यावेदन का निस्तारण कर दिया है और घोषणा की है कि परीक्षा निर्धारित तारीख और समय पर आयोजित की जाएगी। आयोग ने समय पर परीक्षा की तारीख की घोषणा, इंटर्नशिप पूरा करने की समय सीमा के विस्तार के बाद केवल 2 प्रतिशत आवेदन, परीक्षा की तैयारी और शैक्षणिक सत्र 2023-24 के जल्दी शुरू होने के कारण यह निर्णय लिया।
कमेंट
कमेंट X