फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2022 special stray vacany round today on mcc.nic.in to get more details

NEET PG Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड की शुरुआत, आठ जनवरी तक ले सकेंगे भाग

Fri, 06 Jan 2023 01:02 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 06 Jan 2023 01:02 PM IST
सार

NEET PG 2022 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज यानी 06 जनवरी, 2023 से नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET PG) काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड की शुरुआत कर रहा है। जो दो दिनों तक चलेगा। 
 

विज्ञापन
NEET PG 2022 special stray vacany round today on mcc.nic.in to get more details
NEET PG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET PG 2022 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज यानी 06 जनवरी, 2023 से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर यानी NEET PG 2022 की काउंसलिंग के लिए एक स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड  की शुरुआत कर रहा है। इस काउंसलिंग राउंड में पहले से पंजीकृत उम्मीदवार जिनके पास ऑल इंडिया कोटा (AIQ) में सीट नहीं है या राज्य कोटे से काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार सीट आवंटन के लिए अपनी पसंद जमा करने के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जा सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक स्पेशल स्ट्रे वेकेंसी राउंड 06 से 08 जनवरी की शाम चार बजे तक जारी रहेगा। उम्मीदवार आठ जनवरी 11:59 बजे तक च्वॉइस फाइलिंग और च्वाइस लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में आगे लिखा है, 'जिन उम्मीदवारों के पास ऑल इंडिया कोटा या स्टेट कोटा में कोई सीट नहीं है, वे स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में भाग लेने के पात्र हैं। जिन उम्मीदवारों को स्पेशल स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा और अपने मूल दस्तावेजों के साथ सीट के लिए शामिल होना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नीट पोस्ट ग्रेजुएट काउंसलिंग (NEET PG) 2022 से संबंधित जारी अहम अधिसूचना में कहा गया है कि कुल 2,244 पीजी सीटें और 62 एमडीएस सीटें अब तक खाली हैं। इनका विवरण यहां mcc.nic.in पर देखा जा सकता है। मेडिकल संसाधनों एवं बेशकीमती सीटों की बर्बादी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अतिरिक्त राउंड की काउंसलिंग के आयोजन की मंजूरी दे दी है।  स्पेशल स्ट्रे वेकेंसी राउंड में कोई नया पंजीकरण नहीं होगा। हालांकि, उम्मीदवारों को स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए फ्रेश च्वॉइस फिलिंग करनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा पिछले राउंड में भरे गए पहले के विकल्प शून्य हो जाएंगे। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी एमसीसी ने मंगलवार, तीन जनवरी, 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर एक अधिसूचना जारी इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed