NEET PG 2022: पहले दौर की काउंसलिंग का परिणाम आज होगा जारी, दूसरा राउंड 10 अक्तूबर से
NEET PG 2022 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के अनुसार, NEET PG काउंसलिंग के पहले दौर का परिणाम बुधवार, 28 सितंबर, 2022 को जारी किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG Counselling 2022: नीट पीजी 2022 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और राउंड-1 के लिए च्वॉइस फिलिंग संपन्न हो गई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के अनुसार, NEET PG काउंसलिंग के पहले दौर का परिणाम बुधवार, 28 सितंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के कॉलेज और सीट अलॉटमेंट चेक कर सकेंगे।
NEET PG Counselling 15 सितंबर से शुरू हुआ था पहला दौर
NEET PG काउंसलिंग 2022 का पहला राउंड 15 सितंबर, 2022 को शुरू हुआ और 25 सितंबर, 2022 को समाप्त हुआ है। NEET PG 2022 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों और आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विस में पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में सीट पाने के लिए अपनी च्वॉइस फिल की थी।
NEET PG 2022: राउंड-1 के लिए रिपोर्टिंग 29 सितंबर से
नीट पीजी 2022 काउंसलिंग राउंड -1 के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में चुने गए उम्मीदवारों को 29 सितंबर, 2022 से 04 अक्तूबर, 2022 के बीच अपने संबंधित कॉलेजों और संस्थानों में पहुंचना होगा। इसके बाद अगला राउंड होगा। बता दें कि इस बार एमसीसी चार राउंड में राउंड-1, राउंड-2, मॉप अप, और ऑनलाइन स्ट्रे वेकैंसी आदि में NEET PG काउंसलिंग आयोजित कर रही है।
NEET PG Counselling 2022: दूसरा राउंड 10 अक्तूबर से शुरू होगा
-
दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण और शुल्क भुगतान : 10 अक्तूबर, 2022 -
दूसरे दौर के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि : 14 अक्तूबर, 2022, दोपहर 12 बजे तक -
काउंसलिंग शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 14 अक्तूबर, 2022, रात 08 बजे तक -
नीट पीजी एडमिशन काउंसलिंग च्वॉइस फिलिंग शुरू होगी : 11 अक्तूबर, 2022 से -
च्वॉइस फिलिंग की लास्ट डेट : 14 अक्तूबर, 2022, रात 11:55 बजे तक -
च्वॉइस लॉकिंग विंडो : 14 अक्तूबर, 2022 को दोपहर 03 बजे से रात 11:55 बजे तक -
आंतरिक उम्मीदवारों का सत्यापन : 14 से 16 अक्तूबर, 2022 -
सीट आवंटन की प्रक्रिया : 17 से 18 अक्तूबर, 2022 -
NEET PG काउंसलिंग 2022 राउंड 2 रिजल्ट : 19 अक्तूबर, 2022 -
आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग और ज्वॉइनिंग : 20 और 26 अक्तूबर, 2022
कमेंट
कमेंट X