फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2022 Counseling Dates released check schedule at mcc.nic.in PG Medical Admissions

NEET PG 2022 Counseling: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल का हुआ एलान, यहां जानें कब-क्या होगा

Wed, 10 Aug 2022 10:45 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 10 Aug 2022 10:45 PM IST
सार

NEET PG 2022: नीट पोस्ट ग्रेजुएट 2022 की परीक्षा क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवार मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग तिथियों की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन
NEET PG 2022 Counseling Dates released check schedule at mcc.nic.in PG Medical Admissions
NEET PG Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET PG 2022 Counseling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी (NEET PG) काउंसलिंग 2022 की तारीखें एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.mic.in पर जारी कर दी हैं। नीट पोस्ट ग्रेजुएट 2022 की परीक्षा क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवार मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग तिथियों की जांच कर सकते हैं। बता दें कि मंगलवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी 2022 की काउंसलिंग टालने की याचिका खारिज की थी। 

विज्ञापन

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से नीट पीजी 2022 का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद ही से उम्मीदवार बेसब्री के साथ नीट पीजी काउंसलिंग की तिथियों का एलान होने का प्रतीक्षा कर रहे थे। उम्मीदवारों की इंतजार की घड़ियां अब समाप्त हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नीट पीजी 2022 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का संचालन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से किया जाएगा। एमसीसी ने नीट पीजी एमएस और एमडीएस 50 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा और 100 प्रतिशत डीम्ड / केंद्रीय विश्वविद्यालय कोटा के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग / आवंटन प्रक्रिया का अस्थायी कार्यक्रम जारी किया है।
 

विज्ञापन

एक सितंबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

नीट पीजी 2022 परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया का विकल्प चुन सकते हैं - 

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नीट पीजी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 01 सितंबर, 2022 को शुरू होगी।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन पंजीयन प्रक्रिया 04 सितंबर, 2022 को शाम 04 बजे तक चलेगी।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    हालांकि, आवेदन पंजीकरण शुल्क भुगतान की सुविधा 04 सितंबर को रात आठ बजे तक के लिए उपलब्ध होगी। 
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नीट पीजी काउंसलिंग च्वॉइस फिलिंग 02 सितंबर को शुरू होगी जो कि 05 सितंबर, 2022 को शाम पांच बजे तक जारी रहेगी।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के लिए च्वॉइस लॉकिंग 05 सितंबर, 2022 को ही दोपहर तीन बजे से 11.55 बजे तक कर सकेंगे।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सीट आवंटन की प्रक्रिया छह सितंबर, 2022 से सात सितंबर, 2022 तक निर्धारित है।

NEET PG 2022 Counseling: इस तारीख को होंगे जारी रिजल्ट

उम्मीदवार पंजीकरण, विकल्प भरने, आवंटन परिणाम आदि के बारे में अधिक जानकारी के लिए पूरी अधिसूचना तारीखें एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.mic.in पर देख सकते हैं। उम्मीदवार, कृपया ध्यान दें कि यह एक अस्थायी कार्यक्रम है और नोटिस के अनुसार, नीट पीजी काउंसलिंग रिजल्ट 08 सितंबर, 2022 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार संबंधित आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग या ज्वॉइनिंग की तारीख 09 सितंबर, 2022 से 13 सितंबर, 2022 तक कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed