{"_id":"6a4df59ef7c40afb4d069a69","slug":"neet-paper-leak-2026-court-extends-judicial-custody-of-prahalad-kulkarni-and-shivraj-motegaonkar-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET Paper Leak 2026: कोर्ट ने नहीं दी राहत, प्रहलाद कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत बढ़ी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET Paper Leak 2026: कोर्ट ने नहीं दी राहत, प्रहलाद कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत बढ़ी
Wed, 08 Jul 2026 12:31 PM IST
Shahin Praveen
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:31 PM IST
सार
NEET Paper Leak: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी प्रहलाद कुलकर्णी और शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
प्रहलाद कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ी
- फोटो : IANS
विस्तार
NEET UG 2026: राउज एवेन्यू कोर्ट ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में आरोपी प्रहलाद (पीवी) कुलकर्णी और शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ा दी है। पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें आगे भी न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अनुसार, सेवानिवृत्त रसायन विज्ञान प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी इस कथित पेपर लीक साजिश के मास्टरमाइंड थे। वहीं, शिवराज मोटेगांवकर पर आरोप है कि उन्होंने परीक्षा आयोजित होने से पहले ही प्रश्न पत्र हासिल कर लिया था। मामले की जांच जारी है और CBI पूरे नेटवर्क की भूमिका की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X