NEET MDS 2025: नीट एमडीएस काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट आवंटन जारी, 27 जुलाई तक करें कॉलेज में रिपोर्ट
NEET MDS Round 2 Seat Allotment: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट एमडीएस काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को सीट आवंटन आदेश डाउनलोड करना होगा और आगे की कार्रवाई करनी होगी। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं...
विस्तार
NEET MDS Seat Allotment: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज, 18 जुलाई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS 2025) राउंड 2 काउंसलिंग का अनंतिम सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के दूसरे राउंड में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in. पर जाकर सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों को इस दौर में सीटें आवंटित की गईं हैं, उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए अपना आवंटन पत्र डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा औरसीट आवंटन आदेश डाउनलोड करना होगा।
यदि आवंटन आदेश में कोई कमी है तो कल सुबह 11 बजे तक दें सूचना
जिन उम्मीदवारों को आवंटन आदेश में कोई विसंगति दिखती है, वे 19 जुलाई, 2025 को सुबह 11 बजे तक इसकी सूचना दे सकते हैं। यह सूचना mccresultquery@gmail.com पर ईमेल के जरिए भेजी जानी चाहिए। समय सीमा के बाद, अनंतिम परिणाम को अंतिम माना जाएगा।
आधिकारिक सूचना में कहा गया है, "उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि अनंतिम परिणाम केवल सांकेतिक है और इसमें परिवर्तन हो सकता है। उम्मीदवार अनंतिम परिणाम में आवंटित सीट पर किसी भी अधिकार का दावा नहीं कर सकते हैं और अनंतिम परिणाम को न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती है।"
27 जुलाई तक करें कॉलेज में रिपोर्ट
उम्मीदवारों को अंतिम परिणाम घोषित होने और एमसीसी वेबसाइट से आवंटन पत्र डाउनलोड करने के बाद आवंटित कॉलेज या संस्थान से संपर्क करना होगा। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सीट आवंटित उम्मीदवारों को 19 से 27 जुलाई, 2025 के बीच अपने संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
रिपोर्टिंग अवधि के बाद, शामिल हुए उम्मीदवारों का सत्यापन आवंटित संस्थानों द्वारा 28 से 30 जुलाई, 2025 तक किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे दिए गए समय के भीतर रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करें और यह सुनिश्चित करें कि सत्यापन के लिए सभी दस्तावेज सही हैं।
कमेंट
कमेंट X